फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   encroachment on road, fear of accident

Kushinagar News: सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण, दुर्घटना की आशंका

Sun, 29 Jan 2023 05:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
encroachment on road,  fear of accident
पटहेरवा बसडीला सड़क मार्ग के दोनों पटरियों पर पुआल व गन्ने की पत्तियां रखने से दुर्घटना की बनी रह - फोटो : KUSHINAGAR
सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण, दुर्घटना की आशंका
विज्ञापन

समउर बाजार। पटहेरवा से बिहार के कटेया को जोड़ने वाली सड़क की दोनों पटरियों पर लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। इससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। क्षेत्र के लोगों ने अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।
एनएच-28 स्थित पटहेरवा से निकलकर भेड़ीहारी टोला, बंजारी टोला, महरु टोला, पिपरा कनक, धुसवा, पखिहवा उर्फ करजहां, करमहां, नरहवां, बसडीला महंथ आदि गांवों से होते हुए हुए बिहार में कटेया जाने वाले सड़क की दोनों पटरियों पर भेड़िहारी टोला व महरु टोला सहित कई गांवों के समीप लोगों ने पुआल व गन्ना के पत्ते रखकर अतिक्रमण कर लिया है। इस वजह से सामने से आने वाले भारी वाहन लोग देख नहीं पाते, जिससे अक्सर दुर्घटना होती रहती है। इसके अलावा लोगों को साइड लेने में भी परेशानी होती है। करजहां निवासी राजेश कुमार मिश्र का कहना है कि कई बार इसे हटवाने के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन नहीं हटवाया गया। पिपरा कनक के ग्राम प्रधान मजीबुल होदा, सुनील, सद्दाम हुसैन, शिव कुमार, राजीव मद्धेशिया, अमीर आलम, सेराज अहमद ने सड़क की दोनों पटरियों से अतिक्रमण को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के जेई राजीव कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। कई बार गांव के लोगों को सड़क की पटरियों से पुआल व गन्ने की पत्तियां हटाने के लिए कहा गया है। इसे जल्दी ही साफ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed