फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Encephalitis death of child

इंसेफेलाइटिस से बच्ची की मौत

Thu, 07 Jan 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Thu, 07 Jan 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
रामकोला। लाला छपरा गांव के बढ़ई टोला में इंसेफेलाइटिस से दस साल की बच्ची की बुधवार को मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उसका शव घर लाया गया। इस गांव में डेढ़ माह में इंसेफेलाइटिस से चार बच्चों की मौत हो चुकी है। बृहस्पतिवार को सीएमओ यहां पहुंचे और बाकी बच्चों की सेहत का जायजा लिया।
इस गांव के मुंतजीर की दस साल की बच्ची साबिया बीमार थी। मंगलवार को परिवार के लोग उसे कप्तानगंज सीएचसी पर ले गए। वहां इलाज के बाद वापस भेज दिया गया।
 उसके बाद परिवार के लोग बच्ची को लेकर रामकोला सीएचसी पर पहुंचे। वहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
विज्ञापन

 बुधवार की शाम को इस बच्ची ने दम तोड़ दिया। परिवार के लोग बृहस्पतिवार को शव लेकर घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। इसकी जानकारी सीएमओ को दी गई।
सीएमओ स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ गांव में पहुंचे। वह बच्ची के परिवारवालों से मिले और बीमारी की जानकारी ली। गांव के ग्यासुद्दीन ने कहा कि उनकी बच्ची की इसी बीमारी से 24 नवंबर को मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुटुर ने बताया कि नौ दिसंबर को उनकी बेटी ज्योति की मौत हुई।
 इल्ताफ  ने कहा कि 20 दिन पहले उनके बेटे शहजाद ने दम तोड़ दिया था। इस पर सीएमओ ने तत्काल फागिंग कराने का आदेश दिया।
वहीं गांव के डेढ़ साल पहले दो बच्चों की मौत के बाद इस टोले पर सात इंडिया मार्क टू हैंडपंप स्वीकृत हुए थे, पर लगे एक भी नहीं। मजबूरी में गांव के काफी लोग अब भी देसी हैंडपंप के पानी का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed