{"_id":"6429cf2ed6eedb3d1c039f24","slug":"en-thousand-cities-yearn-for-water-kushinagar-news-c-7-1-109666-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दस हजार शहरी पानी के लिए तरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दस हजार शहरी पानी के लिए तरसे
Mon, 03 Apr 2023 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 03 Apr 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
रौना नगर के रामकोला रोड पर सीवरेज पाइप को ठीक करते समय जाम में फंसा एंबुलेंस।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैकल्पिक व्यवस्था न होने से परेशान हुए लोग
- बहुत से लोगों को पानी खरीदकर की पूरी करनी पड़ी आवश्यकता
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। शहर में पुलिया निर्माण के दौरान बलोचहां चुंगी के पास जेसीबी से शनिवार देर रात जलापूर्ति की मुख्य पाइप फट जाने से पेयजल का जबरदस्त संकट उत्पन्न हो गया। इससे जुड़े कई मोहल्लों में पानी की आपूर्ति ठप हो गई। अन्य मोहल्लों की पाइप भी इससे जुड़ी होने के कारण मरम्मत के लिए वहां भी पानी की आपूर्ति रोकनी पड़ी। इससे शहर के करीब 1,000 घरों के दस हजार से अधिक लोगों को पेयजल के संकट से जूझना पड़ा।
यह स्थिति रविवार की शाम तक बनी रही। जिनकी छतों पर पानी की टंकी रखी है, उनका सुबह किसी तरह काम चल गया, लेकिन दोपहर बाद उन्हें भी पानी के संकट से जूझना पड़ा। बिना टंकियों वाले लोगों को पानी खरीदकर जरूरत पूरी करनी पड़ी या फिर काम रोके रखना पड़ा। नगरपालिका की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था तक नहीं हुई, जबकि लोगों ने पानी का टैंकर लगाने की मांग भी की। क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत में जलनिगम कर्मी जुटे रहे।
पडरौना शहर के सभी मोहल्लों में पेयजल की आपूर्ति के लिए नौ ओवरहेड टैंक हैं। सुभाष चौक, छावनी शिवसागर पोखरा, आंबेडकरनगर, आवास विकास कॉलोनी, बावली रेलवे क्राॅसिंग के पास, जलकल, उदित नारायण डिग्री कॉलेज, चीनी मिल के पास और शायरी माता मंदिर के पास सहित अन्य स्थानों पर ओवरहेड टैंक हैं। इनसे मोहल्लों सहित आसपास के क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन
शहर के रामकोला रोड स्थित बलोचहां चुंगी के पास पुलिया निर्माण चल रहा है। शनिवार की रात भूमिगत ह्यूमपाइप लगाने के दौरान जेसीबी से पेयजल आपूर्ति की पाइप छह इंच फट गई। इससे रविवार की सुबह जब पानी की आपूर्ति शुरू हुई तो पानी नाली में जाने लगा। इस वजह से टोटियों के रास्ते लोगों के घरों में मिट्टी और गंदा पानी जाने लगा। लोगों ने इसकी सूचना नगरपालिका के कर्मचारियों को दी तो सुभाष चौक, छावनी, आंबेडकर नगर, आवास विकास कॉलोनी स्थित टंकियों से पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई। क्योंकि यह एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। नगर पालिका के जलकल के कर्मी जेसीबी व पोकलेन के साथ पहुंचकर क्षतिग्रस्त पाइप को ठीक करने में लग गए।
...
लग गया जाम, फंसी रही एंबुलेंस
पानी की पाइप फट जाने से जेसीबी से मिट्टी की खुदाई होने लगी। इससे रामकोला मार्ग पर एक किलोमीटर तक जाम लग गया। इससे राहगीर परेशान रहे। पांच मिनट का सफर एक घंटे में रेंगते हुए तय किया। इसी बीच मरीज लेने मिश्रौली की तरफ जा रही एंबुलेंस फंस गई। होमगार्ड व लोगों की सहायता से उसे जाम से बाहर निकालने में 20 मिनट का समय लग गया।
...
दिनभर में नहीं ठीक हो सकी छह इंच फटी पाइप
पुल निर्माण के समय पानी का पाइप छह इंच फट गई। उसे ठीक करने के लिए पानी की चार टंकियों से पेयजल आपूर्ति बंद कर दी गई थी, ताकि जल्द मरम्मत हो सके। इसके बावजूद सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक छह इंच का लिकेज ठीक नहीं हो पाया। जलनिगम के कर्मचारी मनोज सिंह ने बताया कि सामग्री नहीं मिलने से समय लग रहा है। शाम तक ठीक कराकर जलापूर्ति चालू कर दी जाएगी।
...
वैकल्पिक व्यवस्था कराने में नगरपालिका फेल
घरों में पानी की आपूर्ति ठप हो जाने से लोग पंप ऑपरेटर के पास पहुंच गए। जलापूर्ति कब बहाल हो जाएगी। इसके बारे में पूछने लगे। मरम्मत में देरी बताने पर लोगों ने पानी के टैंकर की मांग की। कर्मचारियों ने बताया कि 12 में आठ टैंकर खराब हैं। चार ही चल रहे हैं। इसमें भी दो क्षतिग्रस्त पाइप को ठीक कराने में लगे हुए हैं। दो सड़क निर्माण में हैं।
...
आरओ मशीन की पानी से चलाया काम
सुबह शहर में अचानक पानी की आपूर्ति ठप हो जाने से लोगों को पानी के लिए जूझना पड़ा, जिनके घरों में पानी रात में रखा था, उनका भी सुबह खाली हो गया। अधिकतर लोगों के घरों में लगी पानी की टंकी सूख गई। छावनी निवासी सुनील श्रीवास्तव, संतोष, गिरजेश, विनोद चौधरी, जाकिर, गुड्डू श्रीवास्तव ने बताया कि पानी की सप्लाई रविवार को पूरे दिन ठप रही। इससे आसपास लगे आरओ मशीन से पानी खरीद कर लाया गया। पानी बहुत कम खर्च किया गया।लोगों को जेनरेटर चलाकर टंकियों में पानी भरना पड़ा।
...
मेरी ही दुकान के सामने पानी की पाइप फट गई। इससे नौका टोला सहित कई मोहल्लों में पानी की आपूर्ति सुबह से बंद है। दुकान के सामने जाम लग जाने से बिक्री भी नहीं हुई।
गौतम गुप्ता, दवा विक्रेता, बलोचहां चुंगी
..
सुबह से पानी नहीं आने से घर का कार्य प्रभावित हो गया। घर में लगी पानी की टंकी सूख गई। स्नान करना है। पाइप की लिकेज कब तक बन जाएगा, यही देखने के लिए मौके पर आया था।
आसीम परवीन, नौका टोला
..
रेस्टोरेंट का कार्य चल रहा है। पानी की आपूर्ति बंद हो जाने से कार्य प्रभावित हो गया। इससे आर्थिक नुकसान हुआ। पानी का टैंकर न मिलने से राजगीर मिस्त्री और मजदूर दिनभर बैठे रहे। शाम तक पानी बहाल नहीं हो पाई है।
रोशन सिंह, रामकोला रोड
...
रात में घर में लगी पानी की टंकी सूख गई। सुबह भरने के लिए मोटर चालू किया तो पानी नहीं आया। इससे भोजन बनाने से लेकर अन्य कार्य के लिए पानी खरीदकर काम चलाना पड़ा। पानी के टैंकर के लिए कहा गया तो 12 में आठ टैंकर खराब बताया गया। शेष किसी अन्य कार्य में लगे हुए थे।
दिनेश मोदनवाल, सुभाष चौक
...
कोट
पीडब्ल्यूडी की ओर से पुलिया के निर्माण के दौरान जलापूर्ति की पाइप फट गई। उनकी लापरवाही के लिए संबंधित अधिकारी को तलब किया गया है।
महात्मा सिंह, उप जिलाधिकारी, सदर