{"_id":"632b54222ec310288736beed","slug":"employment-fair-will-be-organized-in-vishunpura-on-23rd-kushinagar-news-gkp4513216182","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशुनपुरा में 23 को आयोजित होगा रोजगार मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशुनपुरा में 23 को आयोजित होगा रोजगार मेला
विज्ञापन

पडरौना। बार्डर एरिया डेवलपमेंट और आकांक्षात्मक योजना के तहत जिले के खड्डा और विशुनपुरा ब्लॉक परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें आधा दर्जन निजी कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे, जो विभिन्न ट्रेड के युवकों को रोजगार देने के लिए साक्षात्कार लेंगे।
जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि खड्डा ब्लॉक को बार्डर एरिया डवलपमेंट एरिया योजना और विशुनपुरा ब्लॉक को आकांक्षात्मक विकास खंड के रूप में चयनित किया गया है। इन ब्लॉक के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मुहैया करने के लिए ब्लॉक स्तर पर रोजगार मेला का आयोजन करने के निर्देश हैं। इसके अनुपालन में 23 सितंबर को विशुनपुरा और 30 सितंबर को खड्डा ब्लॉक परिसर में बृहद रोजगार मेला का आयोजन होगा। इसमें शामिल होने के लिए आधा दर्जन कंपनियों को बुलावा पत्र भेजा गया है।
इन कंपनियों के अधिकारी मेले में पंजीकृत युवाओं का साक्षात्कार लेकर उन्हें नियुक्ति पत्र देंगे। इसके अलावा कुछ अन्य कंपनियां अपरेंटिस के लिए भी युवाओं को चयनित कर उन्हें प्रशिक्षित करेंगी। इसके बाद उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराएंगी। इस रोजगार मेला के सफल आयोजन के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसके लिए सभी संबंधित को निर्देश दे दिए गए हैं।