फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Employees angry with the chaos stopped voting, voters created ruckus

Kushinagar News: अव्यवस्था से नाराज कर्मियों ने रोका मतदान, वोटरों का हंगामा

Fri, 04 Oct 2024 05:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 04 Oct 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
Employees angry with the chaos stopped voting, voters created ruckus
पडरौना/तमकुहीराज। गहमागहमी के बीच बृहस्पतिवार को 13 गन्ना सहकारी समितियों के डेलीगेट का चुनाव हुआ। इसमें 19944 मतदाताओं में से 41.60 फीसदी वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। गन्ना सहकारी समिति सेवरही में अव्यवस्था से नाराज कर्मियों ने मतदान रोक दिया। इससे नाराज मतदाताओं ने हंगामा किया। अधिकांश केंद्रों पर पंचायत चुनाव जैसा माहौल दिखा। लोग वोटरों को अपने पक्ष में मतदान कराने के वाहनों से मतदान स्थालों तक पहुंचाने में व्यस्त दिखे।
विज्ञापन

पडरौना गन्ना सहकारी समिति के डेलीगेट चुनाव के लिए उदित नारायण इंटर कॉलेज को मतदान बूथ बनाया गया था। यहां कुल 11871 मतदाताओं में से 60.91 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां 31 डेलीगेट के लिए 104 उम्मीदवार मैदान में थे। शाम चार बजे के बाद मतगणना शुरू हुई। रात आठ बजे के बाद तक मतगणना होती रही।
विज्ञापन

तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार, भटवलिया फतेह मेमोरियल इंटर कॉलेज परिसर में गन्ना सहकारी समिति सेवरही के डेलीगेट का मतदान चल रहा था। नाश्ता और पानी मतदान कर्मियों को नहीं मिलने पर वे नाराज हो गए और मतदान रोक दिए। इससे नाराज मतदाताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। करीब आधे घंटे बाद नाश्ता पहुंचा तो मतदानकर्मियों ने मतदान शुरू किया। अव्यवस्था के चलते सेवरही-तमकुही मार्ग पर सुबह से ही जाम की स्थिति बनी रहीं। शाम चार बजे तक चुनाव प्रक्रिया पूरा कर निर्धारित टेबलों पर मतगणना शुरू की, जो देर शाम तक जारी रही। बीडीओ आरओ फूलचंद्र सरोज ने बताया कि यहां डेलीगेट के 97 पदों के लिए चुनाव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


छितौनी प्रतिनिधिक के अनुसार छितौनी इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को डेलीगेट के लिए वोटिंग शुरू हुई। विजयो प्रत्याशियों को आरओ विनीत यादव ने जीत का प्रमाण पत्र सौंपा।

रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार डेलीगेट चुनाव के लिए जनता इंटर कॉलेज पर 14 बूथ बनाए गए थे। यहां कुल 14 पदों के लिए 2416 मतदाताओं ने मतदान किया। इस चुनाव में ग्राम प्रधान के चुनाव की झलक देखने को मिली। उम्मीदवार 20 किलोमीटर दूर से किसानों को बुलाकर अपना मतदान कराया। मतगणना के बाद रिटर्निंग ऑफिसर विजय कुमार सिंह ने प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिया।
लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार बाजार स्थित सहकारी गन्ना विकास समिति के डेलीगेट चुनाव के लिए हरिओम मल खेतान इंटर कॉलेज को बूथ बनाया गया था। इसमें 42 उम्मीदवारों में 20 उम्मीदवार डेलीगेट चुने गए। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि 10 निर्वाचन क्षेत्र में 78 डेलीगेट का चुनाव हुआ है। 58 डेलीगेट निर्विरोध चुने गए हैं, जबकि 20 सीट के लिए चुनाव हुआ है। मतगणना के बाद विजयी उम्मीदवार को सहायक निर्वाचन अधिकारी रविंद्र प्रसाद ने जीत का प्रमाण पत्र दिया।
तरयासुजान प्रतिनिधि के अनुसार, सेवरही ब्लॉक की गन्ना प्रबंध समिति तरया सुजान के 24 डेलिगेट के लिए मतदान हुआ। खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार सहकारी गन्ना विकास समिति प्रबंध समिति के लिए 20 प्रतिनिधि निर्वाचित हुए। सभी निर्वाचित उम्मीदवारों को आरओ ने प्रमाणपत्र सौंपा।

निर्विरोध चुने गए डेलीगेट
मंसाछापर। क्षेत्र में कई जगह निर्विरोध डेलीगेट चुने गए। खेसिया से राजेश्वर शुक्ल और प्रदीप चौहान, शंभू छपरा से कंचन, जोगी छपरा से गोपाल दुबे, नंदलाल छपरा से सत्येंद्र दुबे, छांगुर चौहान, विरेंद्र यादव, कुरमौल उर्फ सोहनपुर से अनिल चौहान, भागीरथी, विंदवलिया गांव से नगीना, विगन, पचफेड़ा गांव से देवेंद्र पांडेय, गायघाट से रामेश्वर, कृष्ण प्रताप, सोहरौना गांव से विंदेश्वरी, हदीश, मठिया लाल बिहारी से निवास चुने गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed