फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Employee beaten for reporting theft

Kushinagar News: चोरी की सूचना देने पर कर्मचारी को पीटा

Mon, 21 Sep 2026 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Employee beaten for reporting theft
पटहेरवा। कंपनी में लोहे का सामान चोरी होने की सूचना देने से नाराज ठेका मजदूरों ने साथियों को बुलाकर कंपनी के कर्मचारी को मारपीट कर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे व्यक्ति को भी मारा-पीटा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

परसौनी के रामू राव ने तहरीर में बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में कर्मचारी है। उसे ठेके पर काम करने वाले दो मजदूरों के लोहे का सामान चुराने की जानकारी उसे हुई। उसने कंपनी के अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी। इससे ठेका मजदूर आकाश यादव नाराज हो गया। उसने फोन कर अपने गांव से कुछ लोगों को बुलाकर मारपीट शुरू कर दी। थानाध्यक्ष प्रवींद्र राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आकाश यादव, विवेक यादव, राजू यादव और विपिन यादव निवासी तुर्कपट्टी थाना बघौचघाट व पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed