फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Emphasis on Transparency in Development Works; Monitoring Committee Formed

Kushinagar News: विकास कार्यों में पारदर्शिता पर जोर, बनी निगरानी समिति

Sat, 25 Apr 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 25 Apr 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on Transparency in Development Works; Monitoring Committee Formed
पडरौना। जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति की बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई प्रथम बैठक में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में विकास कार्यों की निगरानी और पारदर्शिता सुनिश्चित करने को लेकर अहम निर्णय लिए गए।
विज्ञापन


सर्वसम्मति से रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोड़ को जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति का अध्यक्ष नामित किया गया। समिति विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली बाधाओं को दूर करेगी, लाभार्थियों के चयन में पारदर्शिता सुनिश्चित करेगी और निधियों के दुरुपयोग से जुड़ी शिकायतों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की संस्तुति करेगी। जरूरत पड़ने पर मामले उच्च अधिकारियों को जांच हेतु प्रेषित किए जा सकेंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि समिति में 5 ग्राम पंचायतों के निर्वाचित ग्राम प्रधान शामिल किए जाएंगे, जिनमें कम से कम दो महिलाएं अनिवार्य होंगी। इसके साथ ही एक गैर-सरकारी संगठन से सदस्य, तथा अनुसूचित जाति/जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और महिला वर्ग से एक-एक प्रतिनिधि को भी नामित किया जाएगा।इस दौरान डीएम महेंद्र सिंह तंवर, सीडीओ, एडीएम वैभव मिश्र समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि और ब्लॉक प्रमुख भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed