फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Emphasis on securing justice for victims of child sexual abuse

Kushinagar News: बाल यौन शोषण पीड़ितों को न्याय दिलाने पर जोर

Wed, 01 Jul 2026 01:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on securing justice for victims of child sexual abuse
पडरौना। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भुवन की अध्यक्षता में मंगलवार को एडीआर भवन में बाल यौन अपराधों से संरक्षण अधिनियम पाॅक्सो के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पीड़ित बच्चों को न्याय, संरक्षण एवं पुनर्वास सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
विज्ञापन

बैठक का उद्देश्य विभिन्न विभागों एवं हितधारकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और ‘स्पोर्ट पर्सन’ की भूमिका एवं कार्यों की समीक्षा करना था। इस दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि पीड़ित बच्चों को जांच एवं न्यायिक प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में मनोवैज्ञानिक, सामाजिक, चिकित्सीय एवं कानूनी सहायता समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी एके दूबे ने पीड़ित बच्चों को चिकित्सा व्यय एवं अन्य आवश्यक सहायता के लिए अंतरिम मुआवजा समय से उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी। लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ लक्ष्मण पाठक ने पॉक्सो मामलों में न्यायालयीय विचारण की प्रक्रिया पर विस्तार से प्रकाश डाला। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरडी कुशवाहा ने पीड़ित बच्चों के समयबद्ध उपचार एवं नियमित काउंसलिंग की व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed