फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Embezzlement of 12 lakhs in Baroda UP Bank, then assistant manager suspended

Kushinagar News: बड़ौदा यूपी बैंक में 12 लाख का गबन

Fri, 13 Jan 2023 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Embezzlement of 12 lakhs in Baroda UP Bank, then assistant manager suspended
बड़ौदा यूपी बैंक में 12 लाख का गबन, तत्कालीन सहायक प्रबंधक निलंबित
विज्ञापन

- शाखा प्रबंधक ने तत्कालीन बैंक कर्मियों और बाहरी लोगों पर कार्रवाई के लिए लिखा पत्र
- फर्जी हस्ताक्षर से होता रहा कूटरचित ट्रांजेक्शन, महीनों ग्राहकों को लगती रही चपत
गुरवलिया बाजार (कुशीनगर)। बड़ौदा यूपी बैंक की तुर्कपट्टी शाखा में 12,22760 रुपये के गबन का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में वर्तमान शाखा प्रबंधक ने तत्कालीन शाखा प्रबंधक और सहायक प्रबंधक सहित तीन अन्य बाहरी लोगों पर षड़यंत्र रचकर ग्राहकों के बचत खाते से अनाधिकृत अंतरण और निकासी कर धन हड़पने का आरोप लगाया है। उन्होंने तुर्कपट्टी थाना में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। क्षेत्रीय कार्यालय स्तर से मामले में प्रारंभिक जांच के बाद तत्कालीन सहायक प्रबंधक उत्सव आनंद को निलंबित कर दिया गया है।
तुर्कपट्टी बाजार स्थित बड़ौदा यूपी बैंक के शाखा प्रबंधक ज्योति स्वरूप श्रीवास्तव ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि बाहरी व्यक्तियों ने तत्कालीन शाखा प्रबंधक टीपी नायक और तत्कालीन सहायक प्रबंधक उत्सव आनंद के साथ सांठ-गांठ की। इसके बाद शाखा के विभिन्न बचत खाताधारकों का पैसा अलग-अलग तिथियों पर बिना उनकी सहमति प्राप्त किए ही अंतरित कर लिया। ग्राहकों की रकम को धोखाधड़ी एवं कूटरचना करके अनाधिकृत रूप से हड़पा गया है।
विज्ञापन

पूर्व शाखा प्रबंधक ने उत्सव आनंद पर लगाया था आरोप
मामले में शाखा प्रबंधक ज्योति स्वरूप श्रीवास्तव के पूर्व तैनात रहे शाखा प्रबंधक टीपी नायक ने क्षेत्रीय प्रबंधक को अनियमितता के विषय में अवगत कराया था। आरोप था कि उत्सव आनंद डेबिट और क्रेडिट को गलत ढंग से एंट्री मे दिखाते हुए अपने बचत खाते में पैसे भेजते थे। तब उत्सव आनंद की अनुपस्थिति में खाता विवरण निकाला गया था। उसी समय अनियमितता मिली। यह हेराफेरी जून माह से चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही हैं। सर्वप्रथम धोखाधड़ी और जालसाजी के तहत जांच की जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

-धवल जायसवाल, पुलिस अधीक्षक, कुशीनगर
उच्चाधिकारियों से प्राप्त निर्देश के क्रम में प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश प्राप्त हुआ है। मामले में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर तत्कालीन सहायक प्रबंधक को निलंबित कर दिया गया है। शेष पर कार्यवाही के लिए पुलिस को अवगत कराया गया है।
-ज्योति स्वरूप श्रीवास्तव, शाखा प्रबंधक, बड़ौदा यूपी बैंक, तुर्कपट्टी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed