फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   electricity will be given in 20 villages

बिजली से रोशन होंगे गंडक नदी पार के गांव

Sun, 05 Dec 2021 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
electricity will be given in 20 villages
बिजली से रोशन होंगे गंडक नदी पार के गांव
विज्ञापन

करीब 25 हजार आबादी होगी लाभान्वित
खड्डा विद्युत उपकेंद्र से जोड़ी जाएगी लाइन
खड्डा क्षेत्र के बाढ़ से प्रभावित रहने वाले लोगों को मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। गंडक नदी के उस पार के वे गांव भी रोशन किए जाएंगे, जो अब तक बिजली से वंचित हैं। ऐसे लगभग 20 गांव हैं। इन गांवों में विद्युतीकरण पर 35.47 करोड़ रुपये खर्च होंगे। विद्युत निगम ने यह प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है।

गंडक नदी के उस पार के हरिहरपुर, नरायनपुर, मरिचहवा, शिवपुर, बसंतपुर, सोहगीबरवा, शिकारपुर, मटियरवा सहित लगभग 20 ऐसे गांव हैं, जो बरसात में गंडक नदी की बाढ़ से घिर जाते हैं। पूरे बरसात लोगों को बाढ़ की विभीषिका झेलनी पड़ती है। इनमें कुछ गांव कुशीनगर तो कुछ महराजगंज जिले के हैं। महराजगंज जिले के जो गांव कुशीनगर की सीमा के नजदीक हैं, उन्हें कुशीनगर और कुशीनगर के जो गांव महराजगंज जनपद के निकट हैं, उन्हें महराजगंज जिले में शामिल करने की प्रक्रिया चल रही है। इन गांवों की जनसंख्या लगभग 25 हजार बताई जा रही है, लेकिन इन गांवों के लोग विद्युतीकरण से वंचित हैं। खड्डा के विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने इन गांवों में बिजली आपूर्ति के लिए विद्युत निगम से लगायत शासन तक पत्राचार एवं व्यक्तिगत रूप से अफसरों से संपर्क प्रस्ताव बनवाया। उनके प्रयास से विद्युत निगम की तरफ से विद्युतीकरण के लिए 35 करोड़ 47 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलने पर विद्युतीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ जाएगी। विद्युत वितरण खंड पडरौना के एक्सईएन सुनील चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि गंडक नदी उस पार के बाढ़ प्रभावित गांवों में विद्युतीकरण के लिए प्रस्ताव बना है। उसे स्वीकृति के लिए शासन को भेज दिया गया है। यह विद्युत लाइन खड्डा उपकेंद्र से जोड़ा जाएगा। खड्डा के विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि गंडक नदी के उस पार लगभग 20 गांव ऐसे हैं, जो विद्युतीकरण से वंचित हैं। वहां तक बिजली पहुंचाने के लिए प्रयास चल रहा है। प्रस्ताव बनकर शासन में चला गया है। स्वीकृति मिल जाने पर करीब 25 हजार उपभोक्ताओं को विद्युतीकरण का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed