फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Electricity wavered due to strong wind, supply to 100 villages disrupted

Kushinagar News: तेज हवा से लड़खड़ाई बिजली, 100 गांवों की आपूर्ति बाधित

Tue, 05 Mar 2024 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 05 Mar 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Electricity wavered due to strong wind, supply to 100 villages disrupted
-मेन लाइन में फाल्ट के कारण रविंद्र नगर धूस उपकेंद्र था ब्रेक डाउन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। तेज हवा के साथ बूंदाबांदी से पडरौना, रविंद्र नगर धूस और साखोपार बिजली उपकेंद्र से जुड़े करीब 100 गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं, अहिरौली दीक्षित में सोमवार की सुबह इंसुलेटर टूट जाने से हाई टेंशन तार जमीन के नजदीक आ गया और दो नीलगायों की करंट लगने से मौत हो गई। नाराज गांव वालों ने हंगामा किया और बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया।

रविंद्र नगर उपकेंद्र पर कसया से मेन लाइन आती है। मौसम खराब होने के कारण रविवार की रात मेन लाइन में फाल्ट आ गया। इसके चलते करीब पांच घंटे तक आपूर्ति ठप रही। जिला मुख्यालय होने के कारण लाइनमैनों ने भोर में पेट्रोलिंग कर फाल्ट को ठीक कर आपूर्ति बहाल किया। साखोपार उपकेंद्र और पडरौना उपकेंद्र से जुड़े गांवों की भी आपूर्ति रात में ठप रही। सुबह उपकेंद्रों पर पहुंचे लोगों ने शिकायत बिजली उपकेंद्र पर दर्ज कराया। पडरौना उपकेंद्र से जुड़े अहिरौली दीक्षित गांव में हाई टेंशन तार इंसुलेटर टूटने के कारण जमीन के नजदीक आ गया था और दो नीलगाय की करंट लगने से मौत हो गई। जेई को फोन करने के बाद भी रिसीव नहीं हुआ। उपकेंद्र पर पहुंचे गांव से नाराज लोगों ने हंगामा किया। इसके बाद बिजली आपूर्ति बंद हुई। चार घंटे प्रयास के बाद खराबी को दूर कर आपूर्ति बहाल की गई। इसके चलते 55 गांवों की आपूर्ति ठप रही। इसके अलावा के मुन्ना कालोनी, रामकोला रोड में भी रात को कुछ देर के लिए बिजली गुल रही। इसके चलते सुबह पानी के लिए लोगों को परेशान होना पड़ा। पडरौना एसडीओ भोलानाथ ने बताया कि इंसुलेटर टूटने के कारण हाईटेंशन तार जमीन के नजदीक आ गया था। इसे ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई। मेन लाइन में फाल्ट होने के कारण रविंद्र नगर उपकेंद्र की आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed