{"_id":"63c0514b6659bc760b1a279c","slug":"electricity-was-not-available-for-four-years-now-villages-will-be-illuminated-with-solar-energy-kushinagar-news-gkp4641413129","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चार साल से नहीं मिली बिजली, अब सौर ऊर्जा से जगमग होंगे गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चार साल से नहीं मिली बिजली, अब सौर ऊर्जा से जगमग होंगे गांव
Fri, 13 Jan 2023 02:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 02:45 PM IST
विज्ञापन
गंडक नदी पार के बसंतपुर गांव में बिजली की आपूर्ति नहीं होती है। इसलिए तार, पोल और ट्रांसफार्मर बे?
- फोटो : KUSHINAGAR
कुशीनगर जिले के खड्डा क्षेत्र में गंडक नदी पार बसे बाढ़ प्रभावित गांवों में चार साल से बिजली की सुविधा नहीं है। इन गांवों में रोशनी के लिए 127 सोलर लाइट लगवाने की तैयारी है। गांवों की सड़कों पर सोलर स्ट्रीट लगाकर समस्या को दूर करने की पहल हुई है। विधायक विवेकानंद पांडेय के प्रयास से सौर ऊर्जा के पथ प्रकाश लगाने की मंजूरी शासन ने दी है।
गंडक नदी पार बसे गांवों में बाढ़ की वजह से चार साल पूर्व पोल और तार टूट गए। इसके बाद वहां लोगों को बिजली की कोई सुविधा नहीं मिल सकी। गांव के लोग ट्रैक्टर की बैट्री से मोबाइल चार्ज करते हैं। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए चार गांवों में सोलर स्ट्रीट लगाने की पहल विधायक खड्डा ने की। उनके प्रयास पर शासन ने बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम (बीएडीपी) योजना के तहत मरचहवा (बसंतपुर) गांव में 27, शिवपुर गांव में 40, नरायनपुर में 12, हरिहरपुर गांव में 28 स्ट्रीट लाइट लगाने की अनुमति दी है।
इसमें 25 लाख रुपये का खर्च अनुमानित है। गांव में सौर ऊर्जा संचालित स्ट्रीट लाइट लगने से रात में लोगों को सहूलियत होगी। सोहगीबरवा वन्यजीव अभयारण्य और वाल्मीकि टाइगर रिजर्व जंगल से सटे इन गांवों में अक्सर जंगली जानवर घुस आते हैं। अंधेरा होने की वजह से लोगों को दिक्कत होती है। मरचहवा के प्रधान इजहार ने बताया कि स्ट्रीट लाइट लगाने के चिह्नित स्थानों की सूची शासन को भेज दी गई है। सौर ऊर्जा से गांव में पथ प्रकाश के अलावा लोगों के घरों में आपूर्ति देने की योजना है।
विज्ञापन
गंडक नदी पार गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाए जाने से कई समस्याएं खत्म हो जाएंगी। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। इसके अलावा लोगों के घरों को भी सौर ऊर्जा से रोशन करने की योजना अंतिम चरण में है।-विवेकानंद पांडेय, विधायक, खड्डा
सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के अलावा लोगों को बिजली आपूर्ति मिल सके। इसका प्रबंध किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल चुकी है। इस पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। -रमेश रंजन, डीएम, कुशीनगर