फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Electricity was cut off in 200 villages including the city

Kushinagar News: शहर समेत 200 गांवों की कटी रही बिजली

Mon, 28 Apr 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 28 Apr 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Electricity was cut off in 200 villages including the city
पडरौना। गर्मी बढ़ते ही बिजली सप्लाई लड़खड़ाने लगी है। रविवार को बार-बार ट्रिपिंग होती रही। वहीं सिटी बदलने को लेकर सुबह करीब 7:05 बजे गुल हुई बिजली करीब 10:40 बजे बहाल हो सकी। करीब साढ़े तीन घंटे बिजली गुल रहने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली नहीं होने से सुबह मोटर न चल पाने से लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ा।
विज्ञापन

आफिस जाने की तैयारी कर रहे लोगों को पानी नहीं होने से काफी असुविधा हुई। वहीं इंवर्टर तक जवाब दे गए। रविवार सुबह की शुरूआत बिजली ट्रिपिंग से हुई। हर आधे घंटे व पन्द्रह मिनट पर बार-बार बिजली ट्रिपिंग होती रही। वहीं सीटी बदलने को लेकर सुबह 7:05 बजे गुल हुई बिजली करीब 10:40 बजे आई। इससे शहर समेत 200 गांवों की बिजली सप्लाई ठप हो गई।
विज्ञापन

इस दौरान उपकेंद्र के सातों फीडरों के बंद होने से टाउन-एक फीडर से जुड़े सुभाष चौक, रामकोला रोड, आवास विकास काॅलोनी, बाउली चौक ( महाराणा प्रताप चौक), तिलक चौक, धर्मशाला रोड, सेंट्रल बैंक रोड, ओंकार वाटिका काॅलोनी आदि की बिजली सप्लाई ठप रही। पडरौना टाउन-2 फीडर से जुड़े जगदीशपुरम काॅलोनी, बेलवा चुंगी, रेलवे स्टेशन, कटरवार रोड, कैंपस फीडर बंद रहने से जिले के औद्योगिक क्षेत्र और बिजली उपकेंद्र पडरौना को बिजली सप्लाई ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed