{"_id":"68e81b7790da2b425a0731cf","slug":"electricity-supply-to-317-houses-in-samur-bazaar-was-cut-off-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-146851-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: समउर बाजार के 317 घरों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: समउर बाजार के 317 घरों की बिजली गुल
Fri, 10 Oct 2025 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। क्षेत्र में छह दिन पूर्व आई आंधी और बारिश के दौरान बिजली के क्षतिग्रस्त हुए पोल और तार अब तक सही नहीं किए जा सके हैं। इससे 317 घरों में बिजली आपूर्ति ठप है। इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी है। गांव के लोगों ने चेताया कि यदि शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
बिहार बाॅर्डर स्थित बिहार खुर्द (समउर बाजार) गांव के दलित बस्ती की करीब 317 बिजली उपभोक्ताओं के घर में बीते छह दिन से अंधेरा छाया हुआ है। गांव के पूर्व प्रधान गोपाल गुप्ता ने बताया कि निगम की तरफ से किसी तरह बाजार में बिजली आपूर्ति चालू करा दी गई, लेकिन गांव के दलित बस्ती में छह दिन भी बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हुई है। गांव के श्रवण गौतम, मुकुल भारती, मोतीलाल भारती आदि ने तत्काल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। इस संबंध मे विद्युत उपकेंद्र तमकुही के जेई सत्यम गोड़ ने बताया कि बिहार बुजुर्ग में क्षतिग्रस्त बिजली के तार और पोल की मरम्मत का कार्य चल रहा है। एक से दो दिन में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।