फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Electricity supply from Kaptanganj sub-centre will remain disrupted for 12 hours today

Kushinagar News: आज 12 घंटे ठप रहेगी कप्तानगंज उपकेंद्र से बिजली सप्लाई

Tue, 18 Feb 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 18 Feb 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply from Kaptanganj sub-centre will remain disrupted for 12 hours today
पडरौना। कप्तानगंज विद्युत वितरण उपकेंद्र पर क्षमता वृद्धि कर पांच एमवीए की जगह 10 एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर मंगलवार को लगाया जाएगा। इस कारण 12 घंटे बिजली सप्लाई ठप रहेगी। यह जानकारी मनीष कुमार अवर अभियंता सेकेंडरी वर्क्स कुशीनगर ने दी। उन्होंने बताया कि 18 फरवरी को कप्तानगंज उपकेंद्र पर क्षमता वृद्धि कर 10 एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाया जाएगा। इससे कप्तानगंज उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति सुबह नौ से रात नौ बजे तक बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि कप्तानगंज उपकेंद्र पर वर्तमान में 5-5 एमवीए के तीन ट्रांसफाॅर्मर लगे हैं। इनमें से एक की क्षमता वृद्धि की जा रही है। अन्य दो ट्रांसफाॅर्मर से विद्युत आपूर्ति रात नौ बजे से जारी कर दी जाएगी। जबकि, नई क्षमता वृद्धि किए जा रहे 10 एमवीए ट्रांसफाॅर्मर की विद्युत आपूर्ति 19 फरवरी को सुबह 11:00 से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed