फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Electricity supply could not be restored even after 36 hours

Kushinagar News: 36 घंटे बाद भी बहाल नहीं हो सकी बिजली आपूर्ति

Wed, 22 May 2024 04:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 22 May 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply could not be restored even after 36 hours
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के जरार उपकेंद्र से जुड़े करीब 30 गांवों में सोमवार की सुबह से बिजली आपूर्ति ठप है। सोमवार की सुबह छह बजे आई आंधी पानी के बाद बिजली आपूर्ति ठप है। अभी तक बिजली विभाग गड़बड़ी को दूर नही कर पाया है। इसके वजह से करीब 12 हजार उपभोक्ता भीषण गर्मी से परेशान है। गड़बड़ी दूर करने के बाद सोमवार की देर रात नौ बजे मनिकौरा बिजली उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई, लेकिन जरार उपकेंद्र से आपूर्ति ठप है। हालांकि देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल होने की बात बिजली विभाग के अधिकारी कह रहे हैं।
विज्ञापन



सोमवार की सुबह छह बजे आई आंधी पानी से 33 केवीए और 11 हजार की एलटी लाइन में फाल्ट की समस्या हो गई। आंधी से बिजली का पोल और तार गिर गए। सोमवार की देर रात 9 बजे मनिकौरा बिजली उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई, लेकिन जरार उपकेंद्र से आपूर्ति मंगलवार की शाम छह बजे तक ठप है। सोमवार से ही बिजली विभाग गड़बड़ी को ठीक करने में लगे हुए है, लेकिन शाम तक आपूर्ति बहाल नही हो सकी। बिजली नही होने से घर में लगे इनवर्टर और बैट्री जवाब दे दिया है, तो मोबाइल तक ऑफ हो गया है। भीषण गर्मी से लोग बेहाल है। इस संबंध में एक्सईएन इंद्रराज यादव ने बताया कि मरम्मत कार्य चल रहा है। देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed