{"_id":"64666e8cb0265d63b0050851","slug":"electricity-stopped-upto-22-hours-kushinagar-news-c-7-1-172463-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 22 घंटे तक ठप रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 22 घंटे तक ठप रही बिजली आपूर्ति
Thu, 18 May 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 18 May 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
33 केवी बिजली के तार पर गिरे डालियों को काटते बिजली मिस्त्री।संवाद
आंधी-बारिश से सौ से अधिक गांवों में हुई परेशानी
बुधवार की शाम को आई थी आंधी-बारिश
संवाद न्यूज एजेंसी
मंसाछापर। बुधवार की शाम को आई तेज आंधी-बारिश के कारण क्षेत्र के सौ से अधिक गांवों में करीब 22 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। शाम को करीब छह बजे तार-पोल ठीक कराकर बिजली निगम के अभियंताओं ने आपूर्ति शुरू कराई।
जरार और मनिकौरा फीडर की बिजली आपूर्ति 75 किलोमीटर दूर राजापाकड़ बिजली घर से होती है। दोनों फीडर से सौ से अधिक गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। बुधवार की शाम करीब सात बजे तेज हवा और बारिश के कारण 33 केवीए में फाॅल्ट आ गया, जिस कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शाम से ही मंसाछापर, जटहां बाजार, पड़री पिपरपाती, मनिकौरा, सोनवल, बबुइया हरपुर, माघी कोठिलवा, चिरगोड़ा समेत सौ से अधिक गांव में बिजली आपूर्ति 22 घंटे तक ठप रही।
बृहस्पतिवार की सुबह से ही अवर अभियंता दीपक कुमार की अगुवाई में बिजली मिस्त्री गड़बड़ी ठीक करन में लगे रहे। जगह-जगह 33 केवीए के तार पर पेड़ और डाली गिर गई थी, जिस कारण समस्या उत्पन्न हुई थी। इस संबंध में अवर अभियंता मनिकौरा फीडर दीपक कुमार ने बताया की आंधी और बरसात के कारण पेड़ टूटकर 33 केवीए के तारों पर गिर गए थे, जिसके कारण बिजली आपूर्ति ठप रही। गड़बड़ी ठीक कराकर शाम को लगभग बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई।