{"_id":"6a554442ba3a3c303f03d8b1","slug":"electricity-stopped-in-70-villages-for-24-hours-people-worried-kushinagar-news-c-205-1-ksh1019-163641-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 24 घंटे से 70 गांवों की बिजली ठप, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 24 घंटे से 70 गांवों की बिजली ठप, लोग परेशान
Tue, 14 Jul 2026 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
खड्डा। मानसून की हल्की बारिश और हवा ने फिर बिजली निगम के दावों की पोल खोल दी है। खड्डा व भीमनगर उपखंड से जुड़े करीब 70 गांव में दो दिन से बिजली ठप है। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान है। रविवार शाम से कटी बिजली सोमवार की शाम तक भी बहाल नहीं हो सकी। इससे लोगों में नाराजगी है।
रविवार की शाम करीब 6:45 बजे कुर्मी पट्टी से खड्डा क्षेत्र को आने वाली 33 केवी मुख्य ट्रांसमिशन लाइन में बीच कहीं फाल्ट आ गया।
खड्डा नगर पंचायत, छितौनी नगर पंचायत सहित क्षेत्र के लगभग 70 से ज्यादा गांवों की बिजली गुल हो गई। निगम की सुस्ती का आलम यह रहा कि रविवार पूरी रात और सोमवार शाम फाल्ट को दूर नहीं किया जा सका।
आपूर्ति ठप रहने से लोगों को पेयजल का संकट खड़ा हो गया। दैनिक कार्यों के लिए पानी की किल्लत हुई। उपभोक्ताओं का गुस्सा अब सोशल मीडिया पर उबल रहा है। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि हर साल लाइन के रखरखाव (मेंटेनेंस) और पेड़ों की छंटाई के नाम पर कागजों में लाखों रुपये फूंक दिए जाते हैं लेकिन धरातल पर स्थिति जस की तस है।
विज्ञापन
इस संबंध में एसडीओ सोनू कुमार ने कहा कि फाल्ट ठीक करने के लिए पूरी तत्परता से कार्य किया जा रहा है। सभी स्टाफ लगे हुए हैं। फाल्ट ठीक होते ही सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।