फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Electricity fell at the substation and power supply to 62 villages was disrupted

Kushinagar News: उपकेंद्र पर गिरी बिजली, 62 गांवों की आपूर्ति ठप

Tue, 17 Jun 2025 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 17 Jun 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Electricity fell at the substation and power supply to 62 villages was disrupted
अहिरौली बाजार। क्षेत्र के गांव गिदहा चक बैरिया में स्थित विद्युत उपकेंद्र पर सोमवार को सुबह करीब साढ़े छह बजे बारिश के दौरान उपकेंद्र पर आकाशीय बिजली गिरने से 62 गांव की सप्लाई बंद हो गई। गिदहा चक बैरिया में स्थित विद्युत उपकेंद्र पर सोमवार को आकाशीय बिजली गिरी। इससे उपकेंद्र का इनकमिंग फीडर जल गया। 33 हजार का अर्थ केबल शार्ट होकर कट गया और उपकेंद्र पर लगी बैट्री फट गई। इससे उपकेंद्र से जुड़े गांव बेलवा, विशुनपुरा, बरवा कोटवा, जगदीशपुर, बरडीहा, सेन्दुरिया, रामपुर माफी, खुरहुरिया, मगडीहा, होलिया, परतावल, सहित कुल 62 गांव की सप्लाई सुबह साढ़े छह बजे से बंद हो गई। गिदहा चक बैरिया उपकेंद्र के जेई प्रदीप शर्मा ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से काफी नुकसान हुआ है। मेकैनिक को बुलाया गया है जल्द ही सप्लाई चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed