{"_id":"628537fe67636b761463c046","slug":"electricity-failure-for-36-hours-consumer-suffering-kushinagar-news-gkp437330515","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ता हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ता हुए परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
36 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ता बेहाल
सोमवार देर शाम तेज हवा और बारिश में तार-खंभे पर गिर गए थे पेड़
टेकुआटार(कुशीनगर)। सोमवार देर शाम तेज हवा और बारिश में गिरे तार-खंभे को अब तक विद्युत निगम ठीक नहीं कराया सका है। इसके चलते टेकुआटार फीडर से जुड़े गांवों में 36 घंटे से अधिक समय से बिजली आपूर्ति बंद है। उपभोक्ता गर्मी से बेहाल हैं। कई लोगों के मोबाइल फोन तक बंद हो गए हैं।
रामकोला क्षेत्र के टेकुआटार फीडर से जुड़े गांवों में सोमवार देर शाम तेज हवा व बारिश आने से कई स्थानों पर पेड़ तार-खंभे पर ही गिर गए। कहीं-कहीं खंभे भी ट्रांसफार्मर सहित गिर गए। विद्युत निगम अब तक इन्हें सही नहीं कराया पाया है। इससे विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। यह स्थिति क्षेत्र के भठही खुर्द, धनौजी खास, अमवा बाजार, मोतीपाकड़, रामबर बुजुर्ग, टेकुआटार, भठही बुजुर्ग आदि गांवों में है। उपभोक्ता मोटर से अपनी टंकियों में पानी नहीं भर पा रहे हैं। उन्हें पानी के संकट से जूझना पड़ रहा है।
धनौजी के जनार्दन यादव ने कहा कि बिजली नहीं रहने से इस भीषण गर्मी में बच्चों को दिक्कत हो रही है। सोमवार को तेज हवा के साथ बारिश आने के बाद से बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। जर्जर तार होने से फाल्ट की समस्या हमेशा बनी रहती है। टेकुआटार के मेराज खान का कहना है कि विद्युत आपूर्ति के लिए लगे तार व खंभे जर्जर हो गए हैं। तेज हवा चलने पर फाल्ट की समस्या उत्पन्न हो जाती है। सिधावे के राहुल कुमार ने कहा कि 36 घंटे बीत जाने के बाद भी विद्युत आपूर्ति के लिए अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। पठानपट्टी के अजया यादव ने कहा कि विद्युत निगम की लापरवाही के चलते फाल्ट की समस्या हमेशा बनी रहती है।
विज्ञापन
...
कोट
तेज हवा व बारिश के चलते कई जगह तार और खंभे टूट गए हैं। टूटे हुए तार और खंभे ठीक कराए जा रहे हैं। उसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
संजय यादव, एसडीओ, विद्युत, कप्तानगंज