{"_id":"67535c1919a351fafd0b7e79","slug":"electricity-failure-for-11-hours-due-to-fault-in-incoming-feeder-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-127755-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: इनकमिंग फीडर में खराबी से 11 घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: इनकमिंग फीडर में खराबी से 11 घंटे गुल रही बिजली
Sat, 07 Dec 2024 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 07 Dec 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के मनिकौरा उपकेंद्र के इनकमिंग फीडर में तकनीकी गड़बड़ी से करीब बीस गांवों की आपूर्ति शुक्रवार की भोर से ही ठप रही। मरम्मत कर करीब 11 घंटे बाद में आपूर्ति बहाल हुई। बिजली नहीं रहने से पेयजल की दिक्कत हुई।
मनिकौरा उपकेंद्र के शुक्रवार को भोर में इनकमिंग फीडर में तकनीकी गड़बड़ी हो जाने के कारण मंसाछापर और मनिकौरा फीडर से जुड़े करीब बीस गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। सुबह गड़बड़ी दूर करने के लिए उपकरण मंगाए गए। करीब 11 घंटे बाद करीब शाम तीन बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। बिजली नहीं होने से सुबह बच्चों को स्कूल जाने और ऑफिस जाने वाले लोगों को समस्या हुई। अवर अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि इनकमिंग फीडर में तकनीकी गड़बड़ी के कारण दो फीडरों से जुड़े करीब बीस गांवो की आपूर्ति ठप हुई थी, मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल हो गई है।