फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Electricity could not be restored even on the seventh day, consumers protest

Kushinagar News: सातवें दिन भी नहीं बहाल हो सकी बिजली, उपभोक्ताओं का प्रदर्शन

Thu, 06 Jun 2024 04:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 06 Jun 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Electricity could not be restored even on the seventh day, consumers protest
सातवें दिन भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से नाराज हिरनही गांव के लोगों ने किया प्रदर्शन।
मंसाछापर। चक्रवाती तूफान से एक सप्ताह पहले गुल हुई बिजली बुधवार को भी कुछ गांवों में नहीं बहाल हो सकी। इससे नाराज उपभोक्ताओं ने बुधवार को हिरनही गांव के चौराहे पर प्रदर्शन कर शीघ्र आपूर्ति बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की देर रात को आए चक्रवाती तूफान से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। तूफान में कई गांवों में बिजली के पोल और तार गिर गए थे। सोमवार तक कई गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई, लेकिन जरार बिजली उपकेंद्र से जुड़े हिरनही, हरपुर, चिरगोड़ा, माघी कोठिलवा गांव के कुछ टोलों में आपूर्ति सातवें दिन भी बहाल नहीं हो सकी है। भीषण गर्मी से लोग परेशान हो गए हैं। लोग मोबाइल चार्ज करने के लिए इधर-उधर पास के गांवों में जाने को मजबूर हैं। हिरनही गांव के चौराहे पर बिजली उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन कर शीघ्र आपूर्ति बहाल करने की मांग की। इस दौरान उमेश मिश्र, मनोज जायसवाल, जीत गौड़, मुन्ना तिवारी, दीपक कुमार, राजेश गौड़, लड्डू प्रजापति, राजू मद्धेशिया, गगन बिहारी, शैलेंद्र शाह, पिंटू, शैलेश चौबे, चंद्रभान कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अवर अभियंता अजय सिंह ने बताया कि चक्रवाती तूफान से बहुत पोल और तार गिर गए थे, जिसको ठीक करने में समय लग रहा है। देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed