{"_id":"67032955356a3f69320171b4","slug":"electricity-connections-of-73-people-disconnected-after-paying-outstanding-bills-of-rs-475-lakh-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-124387-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 4.75 लाख बकाया बिल जमा कर 73 के काटे बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 4.75 लाख बकाया बिल जमा कर 73 के काटे बिजली कनेक्शन
Mon, 07 Oct 2024 05:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 07 Oct 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। बिजली निगम की तरफ से बकाया बिजली बिल वसूली के लिए चलाए गए अभियान के तहत रविवार को पडरौना डिवीजन में 4.75 लाख रुपये की राजस्व वसूली की गई। इस दौरान बकाया बिजली बिल जमा नहीं करने पर 73 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए।
एक्सईएन संजय सागर ने बताया कि पडरौना डिवीजन में राजस्व वसूली अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को पडरौना डिवीजन में 4.75 लाख रुपये की राजस्व वसूली की गई। वहीं बकाया बिल जमा नहीं करने पर पडरौना डिवीजन में 73 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। इसमें बिजली उपकेंद्र पडरौना से जुड़े बकाया बिल वाले 31 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए है। संवाद