फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Electricity connection of 134 defaulters cut

Kushinagar News: 134 बकाएदारों का बिजली कनेक्शन काटा

Fri, 16 May 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 16 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Electricity connection of 134 defaulters cut
तमकुहीरोड। सेवरही विद्युत वितरण खंड के एक्सईएन रमेशचंद्र गौतम की अगुवाई में बृहस्पतिवार को सेवरही, तमकुहीराज और दुदही उप खंड के क्षेत्रों में विशेष संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें 364 विद्युत संयोजकों की जांच की गई और 134 बड़े बकाएदारों का विद्युत काटा गया। अन्य बकायेदारों 8.10 लाख रुपये बिल की वसूली की गई।
विज्ञापन

इस बीच छह बिजली उपभोक्ताओं के विद्युत भार में वृद्धि की गई और 10 विद्युत उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 138 बी के तहत कार्रवाई की संस्तुति की गई। साथ ही 70 विद्युत उपभोक्ताओं के परिसर में स्मार्ट मीटर लगाए गए। इस संबंध में सेवरही विद्युत वितरण खंड के एक्सईएन रमेशचन्द्र गौतम का कहना है कि इस तरह का चेकिंग अभियान आगे भी जारी रखा जाएगा। उन्होंने सभी बकाएदारों से समय से बकाया बिल जमा कराने और अपने परिसर में स्मार्ट मीटर लगवाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed