{"_id":"66b1583df0aa2a05ce04e1e7","slug":"electrical-equipment-stolen-from-college-kushinagar-news-c-205-1-ksh1003-121132-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: काॅलेज से बिजली के उपकरण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: काॅलेज से बिजली के उपकरण चोरी
Tue, 06 Aug 2024 04:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 06 Aug 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
फाजिलनगर। अराजक तत्वों ने रविवार की रात में चौराखास थाना क्षेत्र के लक्ष्मी विशुनपुर स्थित पूर्वांचल किसान इंटर काॅलेज की बाउंड्रीवाल तोड़ दी और उसमें लगे बिजली के उपकरण उठा ले गए। कॉलेज की प्रधानाचार्या ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्रधानाचार्या सुनीता सिंह ने चौराखास पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार की रात में गांव के ही कुछ लोग गोलबंद होकर विद्यालय की नवनिर्मित चहारदीवारी को जानबूझकर गिरा दिया और कार्यालय तथा विद्यालय के कमरों में लगे पंखे व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चुरा ले गए। आसपास रहने वाले लोगों ने चोरी कर भागते लोगों की पहचान की है।
इंस्पेक्टर चौराखास चंद्रभूषण प्रजापति का कहना है कि तहरीर मिली है मामले की जांच कर अविलंब कार्रवाई की जाएगी।