फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   election news coverage

Kushinagar News: आधा घंटा विलंब से शुरू हुई निकाय चुनाव की मतगणना

Sun, 14 May 2023 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 14 May 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
election news coverage
पडरौना। नगर के उदित नारायण इंटर कॉलेज परिसर में बने पडरौना नगर पालिका परिषद के मतगणना स्थल पर शनिवार को निर्धारित समय से करीब आधा घंटा विलंब से मतगणना शुरू हुई। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की मतगणना हुई। इसके बाद अन्य टेबल पर मतगणना शुरू हुई।
विज्ञापन

सभी निकाय चुनाव के लिए पड़े वोटों की गणना शनिवार को सुबह आठ बजे से शुरू होनी थी। निर्धारित समय पर आरओ और अन्य मतगणना कर्मी मतगणना स्थल पर पहुंच गए थे। सबसे पहले आरओ ने सभी मतगणना कार्मिकों को कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी। इसके बाद वोटों की गणना शुरू हुई।
विज्ञापन

प्रपत्रों के मिलान समेत अन्य कार्रवाई पूरी करने में मतगणना कार्मिकों को 25 मिनट से अधिक समय लग गया। इसके चलते पडरौना नगर पालिका में पड़े वोटों की गणना निर्धारित समय से करीब आधा घंटा देरी से सुबह 8:30 बजे से शुरू हुई। सबसे पहले पोस्टल बैलेट से पड़े वोटों की गणना शुरू हुई। इसके बाद अन्य टेबल पर पड़े वोटों की गणना शुरू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे पहले मतगणना कार्मिकों ने रंगों के आधार पर मतपत्रों की छंटाई की। इसके बाद 50-50 वोटों की गड्डियां बनाकर मतों की गणना शुरू की। विलंब से मतगणना शुरू होने की वजह से पहले राउंड की मतगणना रिपोर्ट भी देर से मिली। आरओ ने पहले राउंड की मतगणना रिपोर्ट दोपहर 12 बजे सार्वजनिक की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed