फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Election held on vacant posts of District Executive

Kushinagar News: जिला कार्यकारिणी के रिक्त पदों पर हुआ चुनाव

Thu, 11 Jan 2024 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 11 Jan 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Election held on vacant posts of District Executive
पडरौना। ऑक्सफोर्ड इंटर कॉलेज परिसर में बुधवार को पूर्वांचल स्कूल केयर एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी के रिक्त पदों पर चुनाव हुआ।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मनोज विश्वकर्मा ने कहा कि निजी विद्यालयों की पहचान में बेहतर शिक्षा से है। इसके बावजूद स्कूल संचालकों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने चेताया कि यदि किसी भी विद्यालय संचालक को बेवजह परेशान किया गया, तो आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद जिला कार्यकारिणी के रिक्त पदों पर सर्वसम्मति से चुनाव हुआ। इसमें बीडी यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नियाजुद्दीन अंसारी को उपाध्यक्ष, मनोज शर्मा व गोविंद कुशवाहा को महासचिव, जितेंद्र कुमार व एचएन द्विवेदी को संगठन सचिव, संजय सिंह को सलाहकार, हरिकेश आर्या को कसया ब्लाॅक, नासिर अंसारी को पडरौना ब्लॉक अध्यक्ष और रमाकांत यादव को पडरौना ब्लॉक कार्यसमिति का सदस्य चुना गया। संरक्षक बुंदल पांडेय ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान अमित शर्मा, घनश्याम वर्मा, कामेश श्रीवास्तव, मकरध्वज कुशवाहा, जय सिंह यादव, वरुण पटेल, पीयूष मिश्रा, रविलाल कुशवाहा, मनीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed