फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Elderly woman strangled to death at home

घर में बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या

Thu, 10 Dec 2020 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman strangled to death at home
घर में बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या
विज्ञापन

- युवक का शव जंगल बेलवा के पास खेत में मिला
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना (कुशीनगर)। कसया में कुशीनगर नगर पालिका के वार्ड नंबर आठ में एक महिला की घर में ही गला रेतकर हत्या कर दी गई। सुबह बेटे ने बिस्तर में खून से लथपथ शव देखकर शोर मचाया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं बुधवार की रात में पडरौना नगर के एक युवक की बेलवा जंगल के पास खेत में हत्याकर शव गन्ने की पत्तियां से ढंक दिया गया था। सुबह शव मिलने पर मामले की जानकारी हुई।
कसया संवाद के अनुसार कुशीनगर नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ राजमंगल पांडेय नगर (पिपरा) मुहल्ला निवासी 70 वर्षीय बतीसी देवी का शव उनके बिस्तर पर ही खून से लथपथ मिला। गला रेतकर इस बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई थी। मृतका के बेटे राजेश उर्फ छांगुर ने जमीन संबंधी विवाद में हत्या की आशंका जताई है। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

मृतका के पुत्र राजेश ने बताया कि बुधवार की रात में मां भोजन करके अपने कमरे में सोने चली गई थी। वे एक मांगलिक कार्यक्रम में गए थे। वापस लौटे तो गुमटी में सो गए। बृहस्पतिवार की सुबह घर पहुंचे तो मां का खून से लथपथ शव देखकर शोर मचाया। बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या की सूचना पर एसओ संजय कुमार व सीओ पीयूषकांत राय मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटनास्थल पर डाग स्क्वाड टीम व फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ संजय कुमार ने कहा कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ हत्या समेत कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। जमीन संबंधी विवाद की बात भी सामने आ रही है। मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं पडरौना नगर के वार्ड नंबर 12 वाल्मीकिनगर मुहल्ले के निवासी मंसूर (25) का शव बृहस्पतिवार की सुबह खिरकिया रोड पर जंगल बेलवा मुहल्ले के पास खेत में मिला। शव पर गन्ने की पत्तियां डाल दी गई थीं। चेहरे व शरीर पर गहरे जख्म दिख रहे थे। जानकारी होने पर कोतवाल अनुज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त कराने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कोतवाल ने बताया कि छानबीन में पता लगा है कि मंसूर रात में कुछ दोस्तों के साथ खाने-पीने निकला था। संभावना है कि इसी दौरान आपस में मारपीट में इसकी मौत हुई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।

छह माह पहले बेटे का हुआ था अपहरण
कसया। वार्ड नंबर आठ में जिस 70 वर्षीय बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या हुई है, उसके एक पुत्र चंदन (25) का भी छह माह पहले अपहरण हो गया था। अपहरण की गुत्थी अब तक नहीं सुलझ सकी है। अब महिला की भी हत्या हो गई। बृहस्पतिवार को हत्या की छानबीन करने पहुंची डॉग स्क्वाड की टीम गांव के तीन घरों में पहुंची। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed