{"_id":"6a038d3417ae75f46a0a1c1b","slug":"elderly-woman-injured-in-road-accident-dies-during-treatment-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-159651-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सड़क हादसे में घायल वृद्धा की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सड़क हादसे में घायल वृद्धा की इलाज के दौरान मौत
Wed, 13 May 2026 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 13 May 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के जंगल लाला छपरा गांव के पास सोमवार की सुबह करीब 10 बजे बाइक की चपेट में आई 60 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लाला छपरा के दुबौली बाजार की 60 वर्षीय लालता देवी सोमवार की सुबह करीब दस बजे घर से खेत की ओर जा रही थीं। शुकुल पट्टी की तरफ जा रहे एक बाइक सवार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके सिर में गंभीर चोट लगने से नाक व कान से खून आना शुरू हो गया था। बाइक चालक के भी हाथ-पैर में चोटें आई थीं। मौजूद लोगों ने दोनों को दुदही सीएचसी पहुंचाया। लालता देवी की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।