{"_id":"69fba2dab18295263907e8a9","slug":"elderly-woman-dies-after-being-hit-by-a-train-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-159313-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत
Thu, 07 May 2026 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 07 May 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। रामकोला-कप्तानगंज रेलवे मार्ग पर बरघाट मठिया हाल्ट के पास बुधवार सुबह वृद्ध महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के इंदरपुर गांव निवासी जानकी देवी (70) पत्नी रामराज प्रसाद कुछ दिन पूर्व रामकोला थाना क्षेत्र के पगार गांव में अपनी बेटी नरमा देवी के घर इलाज कराने आई थीं। बुधवार सुबह वह शौच के लिए रेलवे लाइन की ओर गई थीं, तभी ट्रेन की चपेट में आ गईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दहाड़ मारकर रोने लगे। मृतका की बेटी नरमा देवी ने बताया कि उनकी मां बीमार थीं और उन्हें इलाज के लिए घर बुलाया गया था। उन्होंने बताया कि मां को काफी समय से कम सुनाई देता था, जिससे वह ट्रेन की आवाज नहीं सुन सकीं।