फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Elderly wearing mask, youth fined

बुजुर्गों को मास्क पहनाया, युवाओं से वसूला जुर्माना

Fri, 16 Apr 2021 11:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Elderly wearing mask, youth fined
भैरोगंज बाजार में बुजुर्ग को मास्क देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : KUSHINAGAR
बुजुर्गों को मास्क पहनाया, युवाओं से वसूला जुर्माना
विज्ञापन

जटहां बाजार (कुशीनगर)। शुक्रवार की शाम को एसओ जटहां बाजार नंदा प्रसाद ने क्षेत्र में मास्क की जांच की। इस दौरान बुजुर्गों में मास्क का वितरण किया और लापरवाही बरतने वालों से पांच हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला। चेतावनी दी गई कि अगली बार जुर्माना के अलावा सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।
प्रदेश सरकार के पहली बार बिना मास्क पर एक हजार रुपये जुर्माना लगाने के निर्देश पर पुलिस सक्रिय हो गई है। शाम पांच बजे एसओ नंदा प्रसाद ने भैरोगंज और पड़री पिपरपाती बाजार में बिना मास्क पहने घूम रहे लोगों से करीब पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला। एसओ नंदा प्रसाद ने बताया कि क्षेत्र में किसी भी समय बिना मास्क पहने मिल गए तो जुर्माने के अलावा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दुदही संवाद प्रतिनिधि के अनुसार विशुनपुरा पुलिस ने शुक्रवार को स्थानीय बाजार समेत क्षेत्र के अन्य बाजार में भ्रमण कर दुकानदारों से मास्क लगाने और सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की। इस दौरान मास्क नहीं लगाने वालों पर कार्रवाई करते हुए उनसे 3200 रुपये का जुर्माना वसूला। विशुनपुरा के एसओ संजय कुमार की अगुवाई में पुलिस ने क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। एसओ ने बताया कि कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। इसे रोकने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को गंभीर होना चाहिए। बिना मास्क के घर से बाहर न निकलें और सामाजिक दूरी बनाए रखें। उन्होंने चेताया कि यदि कोई कोरोना गाइडलाइन का पालन करता नहीं दिखा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद मास्क नहीं लगाने वालों से 3200 सौ रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। इसके अलावा महिला सिपाहियों ने बाजार और बैंक में आई महिलाओं को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक करते हुए मास्क पहनने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed