फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Elderly man dies of snakebite while visiting for Pind Daan

Kushinagar News: पिंडदान के लिए गए बुजुर्ग की सर्पदंश से मौत

Mon, 05 Oct 2026 12:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies of snakebite while visiting for Pind Daan
हाटा। नगर पालिका परिषद हाटा के वार्ड नंबर 13 बंधु टोला निवासी सेवानिवृत्त लेखपाल हरिनारायण सिंह (70) की सर्पदंश से मौत हो गई। शुक्रवार को वह परिवार के साथ पिंडदान के लिए गया जा रहे थे। शनिवार को बनारस में पूजा-पाठ कराने के बाद परिवार के साथ एक मंदिर परिसर में जमीन पर सोए थे। इसी दौरान रात में किसी सर्प ने उन्हें डस लिया। तबीयत बिगड़ने पर आसपास मौजूद लोगों की मदद से परिजन उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार को शव हाटा स्थित घर पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। घटना से मोहल्ले में भी शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed