{"_id":"68f3f188d6d38ad6da0bd07d","slug":"elderly-man-dies-in-collision-between-two-bikes-causing-outcry-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-147476-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दो बाइकों की टक्कर में बुजुर्ग की मौत, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दो बाइकों की टक्कर में बुजुर्ग की मौत, मची चीख-पुकार
Sun, 19 Oct 2025 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 19 Oct 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
खड्डा। कोर्ट में मुकदमे की तारीख देखने बाइक से जा रहे दो लोग सामने से आ रही बाइक से टकराकर घायल हो गए। इलाज के लिए गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद धनतेरस व दीपावली की खुशियां मातम में बदल गईं। खड्डा थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी भोला गुप्ता (65) और प्रदीप मल्ल (40) बाइक से तारीख पर जा रहे थे। बाइक प्रदीप चला रहे थे। भोला पीछे बैठे थे। जखनिया-डोमनपट्टी मार्ग पर हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में जैसे पहुंचे, तभी दूसरी तरफ से एक बाइक से ठोकर लग गई और दोनों लोग गिर पड़े।
प्रदीप को मामूली चोट लगी लेकिन भोला के सिर में चोट लगने से हालत खराब हो गई। उनको तुर्कहा सीएचसी ले जाया गया ,जहां से रेफर कर दिया गया। परिजन गोरखपुर ले जा रहे थे। रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गयी।
दूसरे बाइक चालक बाइक छोड़कर मौके से भाग गये। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। भोला गुप्ता तीन पुत्र व एक पुत्री के पिता थे। सभी की शादी हो गई है। शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।