फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Elderly man dies after being hit by train

Kushinagar News: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Wed, 14 Aug 2024 03:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 14 Aug 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies after being hit by train
अहिरौली बाजार। गोरखपुर कप्तानगंज रेल मार्ग पर मंगलवार को दिन में करीब चार बजे घोघरा गांव के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के गांव घोघरा निवासी 65 वर्षीय रामहरख सिंह घर से रेलवे लाइन के पास में काली माता के स्थान पर गए थे। आते समय खेत देखने चले गए। तभी किसी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। लोगों ने सूचना परिजनों को दी। परिजनों पुलिस को सूचना दिए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन

हत्या और दलित उत्पीड़न का वारंटी गिरफ्तार
पटहेरवा। थाना क्षेत्र के पगरा पड़री गांव के बसंतपुर टोला निवासी हत्या और दलित उत्पीड़न के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। एसओ राकेश रोशन सिंह ने बताया कि कृष्णा सिंह उर्फ कृष्णा कुमार सिंह हत्या और दलित उत्पीड़न के मामले में वांछित था। उसे मंगलवार को हाईवे पर पटहेरिया चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। वांछित कहीं भागने की फिराक में था। संवाद
विज्ञापन

17 बोतल देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार

गोड़रिया। विशुनपुरा थाने के एसओ रामसहाय चौहान ने बताया कि मंगलवार की भोर में एसआई सौरभ गिरी की अगुवाई में पुलिसकर्मी बृजेन्द्र यादव, सच्चिदानंद प्रजापति गश्त पर निकले थे। तभी नरहवाडीह से गोड़रिया की तरफ एक सफेद झोला लेकर आते हुए एक व्यक्ति दिखा। पहले पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने लगा। बाद में पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। उसके पास से 17 बोतज देसी शराब बरामद हुआ। पकड़ेगए व्यक्ति की पहचान राजू गिरी निवासी गांव मठिया माफी थाना विशुनपुरा के रूप में हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

भतीजी के साथ पकड़ा गया युवक

पडरौना। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव में चाचा-भतीजी को लोगों ने आपत्तिजनक हाल में पकड़ लिया। चाचा की पिटाई करने के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चाचा को हिरासत में लेकर थाने चली गई। मामला सोमवार की देर रात का है। इस मामले में परिजनों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई। लिहाजा, पुलिस ने शिकायत के अभाव में आरोपी को छोड़ दिया। इसको लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा है। संवाद
दहेज हत्या के मामले में वांछित गिरफ्तार
पडरौना। विशुनपुरा थाने की पुलिस ने दुदही टैक्सी स्टैंड से दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त सुकई चौहान निवासी तिलकपट्टी थाना विशुनपुरा को गिरफ्तार किया है। वांछित की काफी दिनों से तलाश चल रही थी। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ रामसहाय चौहान, एसआई विजय शंकर यादव, कांस्टेबल सूर्यप्रताप सिंह, श्यामसुन्दर यादव शामिल रहे। संवाद


दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पडरौना। तुर्कपट्टी थाने की पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों विनय चौहान व रामाआशीष चौहान निवासी जंगल घोरठ थाना तुर्कपट्टी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ संजय कुमार, एसआई विनायक यादव, कांस्टेबल अभिषेक यादव, जयप्रकाश राय शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed