{"_id":"6165c6278ebc3e056874dbff","slug":"elderly-dies-after-being-hit-by-bike-kushinagar-news-gkp4127149129","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीताराम चौराहा पर हुई दुर्घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीताराम चौराहा पर हुई दुर्घटना
विज्ञापन
बाइक की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
सीताराम चौराहे पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवा राजापाकड़ के सीताराम चौराहे पर बाइक की चपेट में आने से एक साइकिल सवार 58 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
राजापाकड़ गांव के बरवा टोला निवासी बलिराम गोंड सब्जी खरीदने चौराहे पर जा रहे थे। अभी चौराहे के यूपी बड़ौदा बैंक के पास पहुंचे ही थे कि एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होने पर पहुंचेे परिजनों ने घटनास्थल से अचेतावस्था में उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर जुटे लोगों ने बाइक सवारों को बाइक समेत बूथ पुलिस के हवाले कर दिया। तुर्कपट्टी एसओ जयप्रकाश पाठक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।