फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Elderly cyclist dies after being hit by a bike

Kushinagar News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत

Tue, 24 Feb 2026 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 24 Feb 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Elderly cyclist dies after being hit by a bike
मृतक गोबरी साहनी की फाईल फोटो।
मथौली। हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर अजीज चौराहे पर बाइक सवार युवक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार की। हादसे के बाद युवक बाइक छोड़कर भाग निकला। लोगों ने घायल साइकिल सवार को सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिकी इलाज के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। खबर मिलते ही घर वालों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पकड़ी मदरहा के 68 वर्षीय गोबरी साहनी खेती किसानी करते थे। वह सोमवार दोपहर करीब एक बजे साइकिल से अजीज नगर चौराहे की ओर जा रहे थे। गांव के समीप प्राथमिक विद्यालय के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीीएचसी मथौली पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गोबरी साहनी के तीन बेटे हैं। दुर्घटना की जानकारी होने के बाद परिवार के लोग भी पहुंच गए। थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बाइक पुलिस के कब्जे में है।

मृतक गोबरी साहनी की फाईल फोटो।

मृतक गोबरी साहनी की फाईल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed