फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Eight players of the district selected for swimming competition

तैराकी प्रतियोगिता के लिए जिले की आठ खिलाड़ी चयनित

Mon, 19 Sep 2022 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Eight players of the district selected for swimming competition
तैराकी प्रतियोगिता के लिए जिले की आठ खिलाड़ी चयनित
विज्ञापन

पडरौना। गोरखपुर स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय महिला तैराकी प्रतियोगिता के लिए हुए ट्रायल में मंडल के कुल 11 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इसमें से आठ खिलाड़ी कुशीनगर के चयनित हुए हैं, जबकि देवरिया से दो और गोरखपुर से एक खिलाड़ी का चयन किया गया है। ये खिलाड़ी अयोध्या में आयोजित प्रदेश स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
अयोध्या में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय में मंडल के सभी जिलों की चुनिंदा महिला तैराक शामिल हुई थीं। इसमें से कुशीनगर से प्रिया चौहान, अंकिता कन्नौजिया, निक्की पासवान, सौम्या चौहान, आंचल चौहान, दीपिका चौहान, नंदिनी निषाद और रागिनी निषाद समेत आठ महिला खिलाड़ियों का चयन हुआ।
विज्ञापन

इसी तरह देवरिया की अंतरा सिंह व सृजा सिंह और गोरखपुर की मिनाक्षी सिंह का प्रदेश स्तरीय महिला तैराकी टीम के लिए चयन किया गया। ये सभी चयनित खिलाड़ी अयोध्या में आयोजित प्रदेश स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में शामिल होंगी। चयनित इन खिलाड़ियों का डीएम एस. राजलिंगम, क्रीड़ाधिकारी रवि निषाद, जिला व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार मिश्र आदि लोगों ने हौसला बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed