फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Efforts to build a smart city are in full swing, administration has started land survey

Kushinagar News: स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद तेज, प्रशासन ने शुरू किया जमीन का सर्वे

Wed, 11 Jun 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 11 Jun 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Efforts to build a smart city are in full swing, administration has started land survey
कुशीनगर/साखोपार। नगर पालिका कुशीनगर क्षेत्र में स्मार्ट सिटी बनाने के लिए जमीन की तलाश तहसील प्रशासन ने शुरू कर दिया है। डीएम के आदेश पर जमीन को चिन्हित करने का सर्वे राजस्व टीम की ओर से किया जा रहा है। इसके लिए 100 एकड़ से अधिक जमीन चाहिए। कसया-पडरौना मार्ग पर साखोपार और एनएच-28 के किनारे भैसहा के पास जमीन देखा गया है। इसकी रिपोर्ट शासन को जिला प्रशासन के माध्यम से भेजा जाएगा। इसके बाद ही स्मार्ट सिटी बनने का स्थान तय होगा।
विज्ञापन

विकसित भारत मिशन के तहत शहरी क्षेत्रों को स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित करने के लिए सर्वे शुरू हो गया है। कसया तहसील के राजस्वकर्मी कसाडा चौक से करीब पांच किमी दूर एनएच 28बी मार्ग स्थित साखोपार और शामपुर हतवां गांव की जमीन को अधिग्रहण करने के लिए सर्वे शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद लगभग 100 एकड़ से अधिक जमीन अधिग्रहित करेगा। इसके लिए राजस्व कर्मी किसानों से सहमति पत्र लेना शुरू कर दिए हैं। स्मार्ट सिटी बनाकर यहां हाईटेक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। स्मार्ट सिटी से पर्यटन का भी विकास होगा। डीएम महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर कसया तहसील प्रशासन की ओर इसका सर्वे का कार्य तेज कर दिया गया है। स्मार्ट सिटी बन जाने के बाद कुशीनगर में व्यवस्थित तरीके से विकास होगा और बेतरतीब तरीके से शहर की हो रही बसावट पर रोक लगेगा। अभी तक जो जहां चाहा वहीं जमीन खरीदकर मकान बना ले रहा है। इसके अलावा कुशीनगर और पडरौना की दूरी भी कम हो जाएगी। शहर के विस्तार को लेकर जिला प्रशासन काफी सक्रिय है। इसके पूर्व पडरौना शहर का लखनऊ से आई टीम ने स्मार्ट सिटी के लिए सर्वे का कार्य पूरा कर लिया है। कुशीनगर नगर पालिका क्षेत्र में अगर स्मार्ट सिटी बनता है तो इसमें पानी और बिजली की अच्छी व्यवस्था, कचरा प्रबंधन, शहर में आने जाने के लिए परिवहन का बेहतरीन साधन, तकनीकी कनेक्टिविटी, ई-गवर्नेंस, नागरिकों की सुरक्षा, शासन में नागरिकों की भागीदारी जैसी सुविधाएं मिलेंगी। जिससे यहां के लोगों का जीवन और अधिक सुविधाजनक और बेहतर होगा।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने भी किया पोस्ट

पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने अपने एक्स पर कुशीनगर नगर पालिका क्षेत्र में बनने वाले स्मार्ट सिटी को लेकर पोस्ट शेयर किया है। इसमें कहा गया है कि स्मार्ट सिटी का मेरा विरोध नहीं है, लेकिन किसानों की कृषि योग्य जमीन लेने पर भूमिहीन हो जाएंगे। प्रशासन को इस पर भी विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed