फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Effigy of Rajya Sabha MP Dheeraj burnt

Kushinagar News: राज्यसभा सांसद धीरज का जलाया पुतला

Sun, 10 Dec 2023 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 10 Dec 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Effigy of Rajya Sabha MP Dheeraj burnt
रविंद्र नगर चौराहे पर कांग्रेस के सांसद का पुतला दहन करते भाजपा कार्यकर्ता।
पडरौना। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला मुख्यालय रवींद्रनगर स्थित रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा के समक्ष विरोध प्रदर्शन कर झारखंड में कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद धीरज साहू का पुतला जलाया। इसमें पार्टी नेताओं ने कांग्रेस पर देश को लूटने का आरोप लगाते हुए राज्यसभा सांसद के बयान की निंदा की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि भ्रष्टाचारी कांग्रेस सिर्फ गरीबों के पैसे हड़पना जानती है। लूट-खसोट करना कांग्रेस के नस-नस में है। आयकर विभाग के छापे में झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों से बरामद 300 करोड़ रुपये इसका जीता-जागता उदाहरण है। उन्होंने इस मामले पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी से भी जवाब मांगा है। खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से अरबों रुपये नगद बरामद होना कोई सामान्य घटना नहीं है। इतनी बड़ी रकम किसी एक व्यक्ति की नहीं हो सकती। अंदेशा है कि ज़ब्त की गई अरबों की राशि में कांग्रेस के बड़े नेताओं का भी हिस्सा है। विधायक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा धीरज साहू जैसे सैकड़ों नेताओं के घर अवैध रुपये रखे गए हैं, जिसे 2024 के लोकसभा चुनाव में गलत प्रयोग किया जाएगा। प्रदर्शन को हाटा विधायक मोहन वर्मा, पडरौना विधायक मनीष जायसवाल, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, बंका सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदंबा सिंह, जिला महामंत्री सुदर्शन पाल, जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल, दिवाकर मणि त्रिपाठी, सीता सिंह आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

इस दौरान विनोद भारती, विवेकानंद शुक्ल, बलिराम यादव, बाबू नंदन सिंह, अतुल श्रीवास्तव, विश्वरंजन कुमार आनंद, धनंजय तिवारी, मनीष जायसवाल बुलबुल, महेश रौनियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed