फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Educational institutions will be improved...promising ones will get flight

Kushinagar News: संवरेंगे शिक्षण संस्थान... होनहारों को मिलेगी उड़ान

Sun, 29 Dec 2024 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 29 Dec 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Educational institutions will be improved...promising ones will get flight
पडरौना। नए साल में जिले की परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा में कई बड़े बदलाव धरातल पर दिखेंगे। जर्जर हो चुके 198 स्कूल भवनों की मरम्मत का काम पूरा करा लिया गया है।
विज्ञापन

वहीं ध्वस्त हो चुके 493 स्कूल भवनों का नए साल में निर्माण कराया जाएगा। शत-प्रतिशत विद्यालयों में फर्नीचर की व्यवस्था कराने के अलावा जिले के 472 लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर शिशु डेस्क और फर्नीचर की आपूर्ति कर केंद्रों को प्लेवे की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। यह सभी सुविधाएं नए शैक्षिक सत्र से मिलनी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

कुशीनगर में 1640 प्राथमिक, 286 जूनियर और 538 संविलयन समेत कुल 2464 परिषदीय विद्यालय संचालित होते हैं। इसमें कक्षा एक से आठवीं तक 2.53 लाख छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। इन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराने के लिए प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, अनुदेश और शिक्षामित्र समेत 10,243 शैक्षिक कर्मचारी कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विद्यालयों को कान्वेंट की तरह विकसित करने के लिए शासन के साथ जनपद स्तर से भी हर संभव प्रयास किया जा रहा है। शासन की मदद से जिले स्तर पर किए गए प्रयास अब सामने आने लगे हैं। जिले के 14 विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा कक्ष बनकर तैयार हो चुका है। उच्च प्राथमिक हरपुर माफी में नया शैक्षिक भवन बनकर तैयार हो गया है। जबकि, चिह्नित 691 जर्जर भवन में से 198 मरम्मत योग्य मिले थे, उनकी मरम्मत करा ली गई है। इसमें पूरी तरह जर्जर हो चुके 493 काे ध्वस्तीकरण करा लिया गया है। इनके स्थान नए भवन निर्माण के प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। इसके अलावा अन्य विकास कार्य भी तेजी से कराए जा रहे हैं। सभी निर्माण कार्य नए शैक्षिक सत्र में पूरा करा लिया जाएगा।
20231 लोगों को बनाया गया साक्षर : नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 15 वर्ष से अधिक लोगों को साक्षर बनाने की शासन की योजना है। जिले में चिह्नित 36,832 के सापेक्ष 20,231 लोगों को साक्षर बनाया गया है।
लोकेटेट आंगनबाड़ी केंद्रों पर लग चुका है शिशु डेस्क : परिषदीय विद्यालय परिसर में बने आंगनबाड़ी केंद्रों को कान्वेंट स्कूल के प्लेवे की तरह विकसित की जा रही है। इसके तहत जिले के 472 लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर शिशु डेस्क और फर्नीचर की आपूर्ति कराई जा चुकी है। शेष बचे लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर नए शैक्षिक सत्र शुरू होने से पहले शिशु डेस्क और फर्नीचर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

11 ब्लॉक में मिलेगी छात्रावास की सुविधा : जिले में कुल 14 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय संचालित होते हैं। प्रत्येक कस्तूरबा विद्यालय में 100-100 छात्राएं नामांकित हैं। इन्हें इंटर तक पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिले के तीन ब्लॉक में एकेडमिक और 11 ब्लॉकों में छात्रावास भवन का निर्माण कार्य पूरा करा लिया गया है। शैक्षिक सत्र 2025 में इन सुविधाओं से छात्राएं लाभान्वित हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed