फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Education is a powerful medium for women's empowerment.

Kushinagar News: नारी सशक्तीकरण का सशक्त माध्यम है शिक्षा

Fri, 17 Apr 2026 02:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Education is a powerful medium for women's empowerment.
गुरवलिया ​स्थित कंपोजिट विद्यालय में नारी शक्ति वंदन के तहत ब्लांक स्तरीय नारी सशक्तिकरण कार्यक
गुरवलिया बाजार। कंपोजिट विद्यालय गुरवलिया परिसर में बृहस्पतिवार को नारी शक्ति वंदन के तहत ब्लाॅक स्तरीय नारी सशक्तीकरण कार्यक्रम हुआ। पंचायत से पार्लियामेंट तक निर्णय में नारी, नव भारत की तैयारी विषय पर चर्चा की गई। स्कूल चलो अभियान के तहत लोगों को सरकारी विद्यालयों में अपने बच्चों का नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि बीएसए डाॅ. रामजियावन मौर्य ने कहा कि समाज में हर स्तर पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना समय की आवश्यकता है। शिक्षा को नारी सशक्तीकरण का सबसे सशक्त माध्यम बताते हुए बालिकाओं के नामांकन व उपस्थिति बढ़ाने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि बीईओ रीता गुप्ता ने कहा कि विद्यालयों के माध्यम से बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है, जिससे वे भविष्य में निर्णय प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।
विज्ञापन

एआरपी राहुल कुमार सिंह, आमोद उपाध्याय, स्काउट प्रशिक्षक नीरज कुमार बंका आदि ने संबाेधित किया। अध्यक्षता अवकाश प्राप्त शिक्षक विद्या सिंह और संचालन राजीव कुशवाहा ने किया। आयोजक नोडल संकुल विनोद सिंह ने आभार जताया। इसके बाद 90 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति के लिए गोल्डी, पलक, आंचल, शालू, खुशी, अनुष्का, जूही, प्रतिभा, नेहा, अपराजिता व नंदनी के साथ ही अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अंकित, अमृता, सत्या, श्वेता, संजना और नीरज व आलोक भारती को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अरुणेंद्र राय, रामनिवास जायसवाल, बांकेबिहारी लाल, उदय सिंह, मुनौव्वर अली, प्रधानाध्यापक विद्यासागर पांडेय, शैलेंद्र कुमार, महेश कुमार, स्वतंत्र सिंह, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed