फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   education director sacked five teachers

शिक्षा निदेशक ने पांच शिक्षकों को किया बर्खास्त

Wed, 09 Mar 2022 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
education director sacked five teachers
शिक्षा निदेशक ने पांच शिक्षकों को किया बर्खास्त
विज्ञापन

कप्तानगंज के जनता इंटर कॉलेज से संबद्ध प्राथमिक विद्यालय में थे तैनात
असंवैधानिक तरीके से नियुक्त बताए जा रहे हैं ये शिक्षक
पडरौना (कुशीनगर)। जनता इंटर कॉलेज कप्तानगंज से संबद्ध प्राथमिक विद्यालय के पांच शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई है। इन पर हाईकोर्ट के आदेश को दरकिनार कर असंवैधानिक तरीके से लंबे समय से ड्यूटी करने का आरोप है। इनकी बर्खास्तगी की कार्रवाई शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) ने की है। उन्होंने आरोपित शिक्षकों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोकते हुए सेवामुक्त कर दिया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक मनमोहन शर्मा ने बताया कि कप्तानगंज स्थित जनता इंटर कॉलेज से संबद्ध प्राइमरी अनुभाग में वीरेंद्र पांडेय, रवींद्र तिवारी, संजय मिश्र, संगम मिश्र और मुनेश्वर दूबे सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। ये सभी सहायक अध्यापक असंवैधानिक रूप से सेवा में लंबे समय तक न केवल बने रहे, बल्कि हाईकोर्ट की तरफ से मिले आदेश के विरुद्ध सरकार से वेतन भी लेते रहे हैं। शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) विनय कुमार पांडेय की तरफ से हुई जांच में इन पर लगे आरोप सही मिले। इसे गंभीरता से लेते हुए शिक्षा निदेशक ने इन शिक्षकोें को सेवामुक्त करते हुए वेतन बाधित कर दिया है।
विज्ञापन

जनता इंटर कॉलेज कप्तानगंज के प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षकों पर हुई कार्रवाई का आदेश आज ही प्राप्त हुआ है। विभाग के उच्चाधिकारियों के आदेश के अनुसार अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने बताया कि शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) की तरफ से जनता इंटर कॉलेज कप्तानगंज से संबद्ध प्राथमिक विद्यालय में तैनात पांच सहायक अध्यापकों को सेवामुक्त करने का पत्र मिला है। इस संबंध में तत्कालीन डीआईओएस और प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश हैं। इस मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed