{"_id":"6a0e21130247be0f5a0a05a7","slug":"e-rickshaws-collide-six-injured-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-160229-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ई-रिक्शा भिड़े, छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ई-रिक्शा भिड़े, छह लोग घायल
Thu, 21 May 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 21 May 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
कसया। सपहा मार्ग पर बुधवार को दो ई-रिक्शा की टक्कर में छह लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी भिजवाया गया।
जानकारी के अनुसार एक ई-रिक्शा सपहा से सवारियां लेकर कसया की ओर आ रहा था। सपहा मार्ग के मथौली गेट के समीप सामने से सपहा की ओर जा रहे खाली ई-रिक्शा से टक्कर हो गई। हादसे में मदनपुर निवासी अंगद (30), गोपालगंज निवासी सुनीता देवी (35), परासखाड देवरिया निवासी शशिबाला (52), पांडेयपुर देवरिया निवासी गीता देवी (45), मिश्रौली, देवरिया निवासी रीता देवी (45) और करौंदी, गौरीबाजार निवासी रामआश्रय (65) घायल हो गए। एसएचओ आशुतोष सिंह ने बताया कि ई-रिक्शा दुर्घटना में छह लोग घायल हुए हैं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद