फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dying of a hawker under suspicious circumstances

Kushinagar News: फेरी लगाने वाले रंगरेज की संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 09 Feb 2024 03:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 09 Feb 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Dying of a hawker under suspicious circumstances
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिरसियां कला गांव के पंचायत भवन के पास बृहस्पतिवार को नौरंगिया-कप्तानगंज मार्ग के किनारे झाड़ियों में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ व्यक्ति का शव मिला। उसकी पहचान जगदेवा गांव के विनोद रौनियार (38) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

खैरटिया शीतलापुर गांव के जगदेवा टोला निवासी विनोद रौनियार गांव में फेरी लगा रंग बेचकर जीविका चलाते थे। बुधवार को साइकिल से रंग बेचने निकले थे। वह देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन की लेकिन, उनका पता नहीं चल सका। शुक्रवार की भोर में सिरसिया कला गांव के पास सड़क के किनारे झाड़ियों में शव देख गांव वालों ने शोर मचाया। मौके पर लोगों भारी की भीड़ जुट गई। लोगों ने उसकी पहचान की।
विज्ञापन

जानकारी होने पर गांव के लोगों के साथ खैरटिया शितलापुर गांव के प्रधान प्रतिनिधि जाकिर अंसारी भी पहुंच गए। विनोद के मौत की जानकारी पर उनके घर में कोहराम मच गया। पत्नी निर्मला और बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची थाना क्षेत्र की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उनकी तीन पुत्रियां और एक पुत्र है। सभी नाबालिग हैं। इस संबंध में नेबुआ नौरंगिया एसओ हर्षवर्धन सिंह ने बताया है कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed