फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Due to strong wind, electricity supply stopped in three hundred villages for three hours.

Kushinagar News: तेज हवा से तीन सौ गांवों में तीन घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

Thu, 21 Mar 2024 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 21 Mar 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Due to strong wind, electricity supply stopped in three hundred villages for three hours.
पडरौना। बुधवार की सुबह आई तेज हवा और बारिश की वजह से जिले के करीब तीन सौ गांवों में बिजली आपूर्ति करीब तीन घंटे ठप रही। हवा और बारिश सामान्य होने के बाद पुन: बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

सुबह करीब आठ बजे के आसपास तेज हवा के चलते शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में लगे जर्जर बिजली के तारों में स्पार्किंग होने लगी। एहतियातन बिजली कर्मियों ने आपूर्ति ठप कर दी। सुबह दस बजे से दोपहर करीब एक बजे तक पडरौना और विशुनुपर ब्लॉक क्षेत्र के करीब तीन सौ गांव में बिजली आपूर्ति ठप रही। हालांकि, तेज हवा और बारिश की वजह से जिले में कहीं तार और पोल गिरने की सूचना नहीं है। हवा सामान्य होने पर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

इसके कुछ देर बार विशुनपुरा के पास ट्रिपिंग होने से मंसाछापर, बिंदवलिया, जंगह विशुनुपरा, सुखपुरा, अमवा आदि गांव में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसकी जानकारी होते ही बिजली कर्मियों ने ट्रिपिंग सही कर बिजली आपूर्ति बहाल की। इस संबंध में पडरौना विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ भोलानाथ ने बताया कि हवा और बारिश की वजह से बिजली आपूर्ति ठप हुई थी। हवा बंद होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। सभी जगह बिजली आपूर्ति निर्बाध रूप से दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed