फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Due to protest, NHAI team returned without closing the cut.

Kushinagar News: विरोध पर कट बंद किए बिना लौट गई एनएचएआई की टीम

Fri, 27 Feb 2026 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 27 Feb 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Due to protest, NHAI team returned without closing the cut.
डिबनी बंजरवा। तमकुहीराज क्षेत्र में हाईवे स्थित लतवा बाजार में कट बंद करने बृहस्पतिवार को पहुंची एनएचएआई की टीम को लोगों के विरोध के चलते लौटना पड़ा। ग्रामीणों के विरोध की सूचना पर एनएचएआई गोरखपुर के परियोजना निदेशक भी मौके पर पहुंचे। विरोध कर रहे लोगों ने बाजार में जेब्रा क्राॅसिंग या फ्लाईओवर के लिए मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन


एनएच-28 स्थित लतवा बाजार में एनएचएआई के निर्माण के बाद एक कट बना हुआ है। इससे बिहार प्रांंत के अलावा लतवा मुरलीधर, लतवाजीत, कोटवा अहिरौली, सरेया, रामपुर राजा सहित 10 से अधिक गांवों के लोगों का आवागमन हो हो रहा है। वहीं,हादसों पर अंकुश लगाने के लिए एनएचएआई हाईवे पर बने कटों को बंद करा रहा है। इस क्रम में बृहस्पतिवार को लतवा बाजार कट को बंद करने के लिए एनएचएआई की टीम पहुंची तो लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। सूचना के बाद परियोजना निदेशक ललित पाल मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया,पर समस्या हल नहीं हो पाई। वहीं,विरोध जता रहे लोगों ने कट की जगह जेब्रा कासिंग या फ्लाईओवर निर्माण कराए जाने के लिए उन्हें मांग पत्र सौंपा। लोगों का कहना था कि इस कट से वर्तमान में 10 से अधिक गांवों के लोगों को आवागमन हो रहा है। अगर कट को बंद किया गया तो ग्रामीणों को डेढ़ किमी. टड़वा मोड़ का चक्कर लगाना पड़ेगा और माधोपुर कट से विपरीत लेन में आना-जाना पड़ेगा। इससे हादसे व दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए कट पर प्रधान संघ के अध्यक्ष रजनीश कुमार राय की अगुवाई में जेब्रा क्राॅसिंग या फ्लाई ओवर बनाने के लिए परियोजना निदेशक को मांग पत्र सौंपा। मौके पर अवधेश राय, आशुतोष राय, अमित कुमार, दिग्विजय राय, सुनील कुमार, गोविंद शर्मा, असलम, विकास कुमार,धर्मेंद्र, नरेश, लखन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed