फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Due to mining, depth is increasing and rivers are moving towards population

Kushinagar News: खनन से बढ़ रही गहराई...आबादी की तरफ बढ़ जाती हैं नदियां

Mon, 30 Dec 2024 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 30 Dec 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Due to mining, depth is increasing and rivers are moving towards population
पडरौना। बड़ी व छोटी गंडक नदी से अवैध बालू खनन होने से नदियों के स्वरूप में बदलाव होने लगा है। खनन से गहराई बढ़ने के कारण आबादी पर इसका असर भी पड़ रहा है। खड्डा व तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के गांव हर साल बाढ़ की चपेट में आते हैं। यही नहीं नदियों से होने वाली खनन के कारण खेती और बांध की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है। नदियों के गहराई बढ़ने के बाद धारा मुड़ने से हर साल सैकड़ों एकड़ फसलें बर्बाद होती हैं तो लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार, सेवरही क्षेत्र में नरवाजोत से अहिरौलीदान तक करीब 17.50 किलोमीटर की लंबाई में बड़ी गंडक नदी बहती है। इसके किनारे जगह-जगह होने वाली बालू की खुदाई से बांध के साथ उपजाऊ भूमि के लिए खतरा बढ़ गया है। यह वही क्षेत्र है, जहां साल 2017 में शासन की ओर से बालू खनन का पट्टा किया गया था तो उसे गांव के लिए खतरा बताते हुए सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए थे। पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू की अगुवाई में लंबे समय तक आंदोलन भी चला था, लेकिन उसके बाद भी इस क्षेत्र में बालू का अवैध खनन जारी है। इसका परिणाम यह है कि धीरे-धीरे नदी बांध के करीब आ पहुंची और मानसून सत्र में नदी के कटान के चलते जवही दयाल किमी 4.0 से विरवट कोन्हवलिया किमी 7.2 तक सैकड़ों एकड़ उपजाऊ भूमि में बोई गई गन्ने व धान की फसल नदी की धारा में विलीन हो गई थी। इसके चलते सैकड़ों किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था।
विज्ञापन

साथ ही नदी के बंधे के समीप आ जाने से बांध पर भी खतरा इतना बढ़ गया था कि कई दिन तक उसे बचाने के लिए बाढ़ खंड के अभियंताओं को भारी मशक्कत करनी पड़ी थी। आज जहां फसलों को लहलहाना चाहिए, वहां पानी ही पानी नजर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed