फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Due to falling mercury, the queue of patients in the hospital increased

Kushinagar News: गिरते पारे से अस्पताल में बढ़ी मरीजों की कतार

Fri, 15 Dec 2023 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 15 Dec 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Due to falling mercury, the queue of patients in the hospital increased
बृहस्पतिवार की शाम ठंड बढ़ने की वजह से नगर में सड़क के किनारे अलाव जलाकर हाथ सेंकते लोग।
पडरौना। इस समय मौसम लगातार बदल रहा है। दिन में तापमान अलग है, तो रात में तापमान में काफी गिरावट आ जा रही है। बीते चार दिन से यह अंतर बना हुआ है। बृहस्पतिवार को तापमान न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे ठंड का असर बढ़ गया है। अस्पतालों में सर्दी, जुकाम, बुृखार आदि के मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सक लोगों को सलाह दे रहे हैं कि मौसम में चढ़ाव उतार को देखते हुए विशेष सावधानी बरतें। वहीं इलेक्ट्रानिक दुकानों पर रूम हीटर और गीजर की मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन और रात के तापमान में भारी अंतर के कारण जो लोग सतर्कता नहीं बरत रहे हैं, वे बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं। स्थिति यह है कि जिला अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें सर्वाधिक संख्या बच्चों की है। पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव सुमन ने बताया कि मौसम में उतार चढ़ाव को देखते हुए सावधानी बरतने की जरूरत है। घर से बाहर निकलें तो ऊनी कपड़े जरूर पहनें। ठंडे पानी की जगह गुनगुने पानी का सेवन करें। बीपी के मरीज सुबह सैर-सपाटे के लिए न निकलें। वैसे सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीज अस्पताल में पहुंच रहे हैं, जिसका इलाज किया जा रहा है। उधर से ठंड से बचाव के लिए लोग तरह-तरह के इंतजाम करने में जुटे हैं। ठंड बढ़ने के बाद भी अभी तक शहर के किसी भी स्थान पर अलाव नहीं जल रहा है। इसके चलते शाम के समय दुकानदार सड़कों के किनारे खुद अलाव की व्यवस्था कर शरीर को गर्म करते नजर आ रहे हैं। बृहस्पतिवार की शाम रामकोला रोड पर एक दुकानदार ने अलाव जलाया तो वहां राहगीर एकत्र हो गए। वहां रुके लोग करीब 15 मिनट तक अलाव से शरीर गर्म किए। इसके बाद आगे बढ़े। इलेक्ट्रानिक दुकानदार सचिन चौरसिया ने बताया कि बीते चार दिन से ठंड बढ़ी है। दुकान पर आने वाले ग्राहक रूम डीटर, गीजर और ब्लोअर की मांग अधिक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed