{"_id":"693c7d34f66e2a6ec20cf613","slug":"due-to-errors-in-the-sir-form-notices-may-be-issued-to-five-lakh-voters-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-150617-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एसआईआर फाॅर्म में गड़बड़ी, पांच लाख मतदाताओं को जारी हो सकता है नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एसआईआर फाॅर्म में गड़बड़ी, पांच लाख मतदाताओं को जारी हो सकता है नोटिस
Sat, 13 Dec 2025 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। एसआईआर का कार्य पूरा करने के लिए निर्वाचन आयोग ने यूपी में 26 दिसंबर तक समय बढ़ा दिया है। ऐसे में बीएलओ, सुपरवाइजर सभी काम से तेजी करने में तो लगे हैं, लेकिन अभी मैपिंग करने में परेशानी हो रही है। मतदाताओं की ओर से दिए जा रहे अधूरे फॉर्म और 2003 का सही ब्योरा न भरने से मैपिंग में दिक्कत आ रही है।
जिले में 5,12,596 मतदाता ऐसे बचे हैं, जिन्हें एएसडी सूची में डाला गया है। यदि इनकी समय पर एसआईआर फाॅर्म में हुई गड़बड़ी सही नहीं हुई तो उनको नोटिस जारी हो सकता है। सात विधानसभा क्षेत्रों में पडरौना सदर, खड्डा, रामकोला, फाजिलनगर, कुशीनगर, हाटा और तमकुहीराज में कुल 26,95,030 मतदाता हैं। इनका विशेष गहन पुनरीक्षण कराया जा रहा है।
इस कार्य को संपन्न कराने के लिए लगाए गए बीएलओ बूथ पर सभी मतदाताओं को एसआईआर फॉर्म पहले ही बांटे जा चुके थे। इसके बावजूद अभी तक 5,12,596 में फॉर्म लोगों ने जमा नहीं किए गए हैं, जबकि 21,82,093 मतदाताओं ने बीएलओ के पास फार्म वापस जमा कर चुके हैं। इनका फार्म अपलोड करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन
ये दस्तावेज देने होंगे
एक जुलाई 1987 से पहले सरकार, बैंक, डाकघर से जारी पहचानपत्र, प्रमाणपत्र या अभिलेख, सक्षम राज्य प्रतिधिकारी की ओर से जारी स्थायी निवास प्रमाणपत्र या अन्य अधिकार प्रमाणपत्र जमा करना होगा। केंद्र या राज्य या सार्वजनिक उपक्रम का कर्मचारी, पेंशनभोगी पहचानपत्र, पेंशन भुगतान आदेश, सक्षम अधिकारी की ओर से जारी जन्म प्रमाणपत्र, पासपोर्ट या 10 वीं कक्षा का शैक्षिक प्रमाणपत्र, तहसील से जारी ओबीसी, एससी, एसटी या कोई भी जाति प्रमाणपत्र, राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर देना होगा।
ये भी जानें
जिनका जन्म दो दिसंबर 2004 के बाद हुआ है, वह स्वयं के अलावा माता-पिता की जन्मतिथि या जन्म स्थान का दस्तावेज देंगे। जिनका जन्म एक जुलाई 1987 से पहले हुआ है, उन्हें जन्मतिथि या जन्मस्थान का प्रमाण देना होगा।