फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dudhia light will be flattened with city.

दुधिया रोशनी से जगमग होगा पडरौना शहर

Wed, 28 Feb 2018 12:38 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Wed, 28 Feb 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
Dudhia light will be flattened with city.
एलइडी - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
पडरौना। शहर के प्रमुख मार्गों व गलियों से अंधेरा दूर करने के लिए बिजली के खंभों पर अब एलईडी बल्ब लगाए जाएंगे। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैंउम्मीद है कि अप्रैल महीने में शहर के सभी 1348 खंभों पर सोडियम बल्ब की जगह एलईडी बल्ब लग जाएगा। इस परिवर्तन से न सिर्फ रास्तों पर प्रकाश तेज होगा बल्कि इससे नगर पालिका के बिजली का बिल भी घटेगा।
विज्ञापन

शासन ने बिजली की खपत कम करने, खर्च घटाने व दुधिया रोशनी के लिए एलईडी बल्बों के प्रयोग को बढ़ावा देने की नीति बनाई है। इसके तहत जहां घरों के लिए उपभोक्ताओं को सस्ते दर पर एलईडी बल्ब बेंचा जा रहा है वहीं सरकारी दफ्तरों व स्ट्रीट लाइटों के लिए भी एलईडी बल्ब के ही प्रयोग को बढ़ावा देने का प्रयास हो रहा है। जिले की सबसे पुरानी नगर पालिका पडरौना में भी इसका उपयोग बढ़ाने की कवायद चल रही है। पिछले दिनों शहर के एक कार्यक्रम में शामिल होने आए डीएम आंद्रा वामसी ने कार्यक्रम में मौजूद नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल का ध्यान इस तरफ दिलाया था। चेयरमैन ने भी इस दिशा में नगर पालिका प्रशासन की तरफ से कार्य शुरू करने की बात कही थी।
विज्ञापन

-----
छावनी से जिला मुख्यालय तक भी बदला जाएगा
एनएच 28 बी के किनारे छावनी से लेकर जिला मुख्यालय तक करीब पांच किलोमीटर लंबे रास्ते पर एक दशक पहले स्ट्रीट लाइट लगवाई गई थी। परंतु उस वक्त यह इलाका नगर क्षेत्र का हिस्सा नहीं होने के कारण स्ट्रीट लाइटों के रख रखाव व बिजली का बिल जमा करने को लेकर दिक्कत थी। इसके चलते करीब तीन साल से ये स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। अब इस इलाके को नगर पालिका क्षेत्र में शामिल किया जा रहा है। लिहाजा इन खंभों पर भी एलईडी बल्ब लगाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
एलईडी से बढ़ेगी शहर की शोभा: डीएम
डीएम आंद्रा वामसी का कहना है कि स्ट्रीट लाइट के लिए एलईडी बल्ब का उपयोग अच्छा विकल्प है। इससे बढ़िया रोशनी मिलने के साथ ही बिजली की खपत भी कम होगी, जिसका फायदा बिल जमा करने में मिलेगा। पडरौना नगर पालिका को सभी स्ट्रीट लाइटों पर एलईडी बल्ब लगवाने का सुझाव दिया गया है। अन्य नगर क्षेत्रों में भी इसे अपनाया जाना चाहिए।

----
बोले चेयरमैन
पडरौना नगर पालिका के अध्यक्ष विनय जायसवाल का कहना है कि स्ट्रीट लाइट के लिए एलईडी बल्ब लगाने की कार्ययोजना बनाकर शासन को भेज दी गई है। बजट उपलब्ध होते ही कार्य शुरू हो जाएगा। उम्मीद है कि अप्रैल में शहर के सभी खंभों पर एलईडी बल्ब लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed